अब्बा कर सकते हैं बेटी से निकाह, लेकिन बेटी किसी से हाथ भी नहीं मिला सकती, इस देश में है अजीबो-गरीब कानून

Iran

ईरान में साल 2013 में एक ऐसा कानून पास हुआ, जिस पर खूब विवाद हुआ था, इस कानून के तहत कोई भी पिता अपनी गोद ली हुई बेटी से शादी कर सकता है।

New Delhi, Jan 04 : ईरान एक ऐसा इस्लामिक देश है, जहां की कानून-व्यवस्था समझना हर किसी के बस की बात नहीं है, यहां ऐसे-ऐसे अजीबोगरीब कानून है, जो दुनिया के किसी भी देश में आपको नहीं मिलेंगे। हाथ मिलाने से लेकर शारीरिक संबंध बनाने तक यहां कई तरह की पाबंदियां है, सबसे ज्यादा कानून यहां महिलाओं को लेकर बनाये गये हैं, जो चौंकाने वाले हैं, आइये आपको कुछ ऐसे ही अजब-गजब कानून के बारे में बताते हैं।

बेटी से शादी करना जायज
ईरान में साल 2013 में एक ऐसा लॉ पास हुआ, जिस पर खूब विवाद हुआ था, इस कानून के तहत कोई भी पिता अपनी गोद ली हुई बेटी से शादी कर सकता है, marriage-beefबशर्ते बेटी की उम्र 13 साल से ज्यादा होनी चाहिये, हालांकि ईरान के साथ-साथ दूसरे देशों में भी इस लॉ का जमकर विरोध किया गया था, लेकिन विरोध का कोई खास असर नहीं हुआ।

महिलाओं के लिये अजीब कानून
इस देश में महिलाओं का गैर मर्दो के साथ मिलाना भी अपराध माना जाता है, पब्लिक प्लेस में अगर कोई महिला किसी पुरुष के साथ हाथ मिलाती हुई पाई जाती है, handshakeतो उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। इसके साथ ही आरोपी महिला को जुर्माने के साथ-साथ सजा भी दी जा सकती है। इस कानून का भी खूब विरोध हुआ था, लेकिन ये अभी भी जारी है।

कानून को लेकर हमेशा विवादों में
ईरान पिछले लंबे समय से अपने अजीबो-गरीब कानून को लेकर विवादों में रहा है, हाल ही में ईरान की सरकार ने इकॉनमी और महंगाई को लेकर भी कई बदलाव किये हैं, Protestजिसके बाद वहां के लोगों के आक्रामक प्रदर्शन शुरु किया, अब तक इस मामले में यहां दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

नही बख्शेगी सरकार
ईरान के राष्ट्रपति ने हसन रुहानी ने कहा कि चरमराकी अर्थव्यवस्था को लेकर लोगों में गुस्सा है, लेकिन कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, iran2उनके खिलाफ कार्रवाई करने में सरकार बिल्कुल भी हिचकेगी नहीं। आपको बता दें कि ईरान में बढती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक गैरबराबरी के खिलाफ लोग रैली कर रहे हैं, कुछ प्रदर्शनकारी देश की विदेश नीति को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे है।

महिलाओं के टाइट कपड़े पहनने पर रोक
ईरान में महिलाओं के ना सिर्फ हिजाब पहनना जरुरी है, बल्कि लड़िकयां और महिलाएं यहां टाइट कपड़े भी नहीं पहन सकती, tight-jeansइस देश के लॉ के मुताबिक अगर कोई महिला या लड़की टाइट कपड़े पहन सड़क पर निकलेगी, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टाई बांधना है मना
इन्हीं अजीबो-गरीब कानून में एक कानून ये भी है कि इस देश में टाईं बांधना मना है, अगर कोई शख्स टाई बांध कर सड़क पर घूमता नजर आएगा, Tieतो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसे दंड स्वरुप जुर्माना लगाया जा सकता है, या फिर जेल भी भेजा जा सकता है।

पति को मना नहीं कर सकती महिलाएं
इस देश में एक और ऐसा लॉ है, जो महिलाओं के लिये किसी जंजाल से कम नहीं है, इस देश में कोई भी महिला अपने पति को कभी भी शारीरिक संबंध बनाने से मना नहीं कर सकती, hijabफिर चाहे, उसे कोई परेशानी या दिक्कत क्यों ना हो। महिलाओं की इच्छा का कोई मतलब नहीं है। इस देश में कई ऐसे कानून है, जिसमें महिलाओं का दम घुटता है।

हिजाब ना पहनने पर जेल
ईरान में महिलाओं के हिजाब या बुर्का पहनना जरुरी है, अगर कोई महिला या लड़की बिना हिजाब के सड़क पर घूमेगी, तो उन्हें दो महीने तक की जेल भी हो सकती है, Hijab1ईरान के लॉ के अनुसार इसे इस्लाम के खिलाफ माना जाता है। हालांकि इस कानून का भी खूब विरोध हुआ था।