इस झोपड़ी में ना तो टॉयलेट है, ना ही बिजली-पानी, फिर भी 3 करोड़ में बिकी

एक झोपड़ी, जिसमें ना तो बिजली पानी है और ना ही टॉयलेट है। इसके बाद भी वो झोपड़ी 3 करोड़ रुपये में बिक गई। आखिर कैसे हुआ ये सब ? जानिए ये दिलचस्प खबर

New Delhi, Jan 20: आज क दौर में किसी घर में अगर बिजली पानी और टॉयलेट ना हो, तो वहां रहना दूभर हो जाता है। आम तौर पर हर कोई ऐसे ही घर में रहना पसंद करता है, जहां मूलभूत सुविधाएं हों। लेकिन तब क्या करेंगे जब किसी घर में ये सारी सुविधाएं ना हों और फिर भी वो झोपड़ी 3 करोड़ रुपये में बिक जाए। जी हां ऐसा हुआ है और वो झोपड़ी इतनी महंगी कीमत में बिकी भी है।

इंग्लैंड में बिकी ये झोपड़ी
इंग्लैंड के एक शख्स ने ऐसी ही झोपड़ी पर बोली लगाई। उस शख्स ने 3 करोड़ रुपए में इस झोपड़ी को  खरीद लिया है। ब्रिटेन के मडफोर्ड बीच पर ये झोपड़ी बनी है। कभी ये झोपड़ी इतनी महंगी कीमत पर बिकेगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। लोग इस बात को जानकर ही हैरान हैं कि आखिर एक कमरे के इस झोपड़ी को इतनी महंगी कीमत पर कैसे खरीद लिया गया।

3 करोड़ में बिकी
तमाम रिपोर्ट्स कहती हैं, कि इस झोपड़ी ने बीते सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर दिए हैं। इससे पहले 280000 पाउंड में एक इसी तरह की झोपड़ी को बेचा गया था। ये कीमत इतनी ज्यादा है कि ब्रिटेन के लंकाशायर में इतनी कीमत में एक 6 बेडरूम का पेंटहाउस आसानी से खरीदा जा सकता है। लेकिन इस झोपड़ी को अगर आप छोटा समझ रहे हैं, तो गलत हैं।

ब्रोकर ने बताई खास बात
इस डील में एक ब्रोकर माइल्स भी शामिल रहे थे। माइल्स ने इस झोपड़ी को लेकर कुछ गजब बातें बताई हैं। माइल्स का कहना है कि इस झोपड़ी को किसी भी हाल में छोटी-मोटी समझने की भूल ना करें, क्योंकि ये बेहद खास है। उनका कहना है कि इसत झोपड़ी के अंदर आसानी से 5 लोग रह सकते हैं। इसके अलावा भी उन्होंने इसके बारे में कुछ और बातें बताई।

ये है महंगी कीमत का राज
जब माइल्स से इस बारे में सवाल पूछा गया कि आखिर इतनी महंगी कीमत पर इस झोपड़ी को क्यों खरीदा गया। तो इसके जवाब में माइल्स ने कहा कि इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी सबसे खूबसूरत लोकेशन है। उन्होंने बताया कि यहां से जो नजारे दिखते हैं आपको दुनिया में कहीं भी ऐसे नजारे देखने नहीं मिलेंगे। सुबह सुबह ये नजारे आंखों को सुकून देते हैं।

फ्रंट में ही बीच
उन्होंने कहा कि इस झोपड़ी का फ्रंट बिल्कुल बीच की तरफ है। आप रोज सुबह उठकर ही बेहतरीन नजारा देख सकेंगे। लाइट के बारे में उन्होंने बताया कि इस झोपड़ी के भीतर ही सोलर पैनल लगाया गया है, इसलिए यहां लािट की कोई परेशानी नहीं है। हालांकि यहां बिजली कनेक्शन नहीं पहुंचा है लेकिन लाइट के लिए सोलर पैनर की व्यवस्था है।

लाइट के लिए सोलर पैनल
इसके साथ ही माइल्स ने कहा कि सोलर पैनल के जरिए ही यहां खाना भी पकाया जाता है। ये कोई होटल नहीं बल्कि एडवेंचर के लिए है। उन्होंने कहा कि अगर आपको पीने का पानी चाहिए, या फिर नहाने की इच्छा है, तो पास में ही कम्युनिटी शॉवर पर बनी है। आप वहां जा सकते हैं और पीने के पानी और नहाने की भी व्यवस्था कर सकते हैं। टॉयलेट की भी ऐसी ही व्यवस्था है।