सबसे बड़े मुस्लिम देश के नोट पर हैं गणेश जी, होती है रामायण का मंचन, पूजे जाते हैं हनुमान

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश माना जाता है, यहां की कैरेंसी भी भारत की मुद्रा की तरह ही प्रचलित है, जिसे रुपियाह कहा जाता है।

New Delhi, Sep 06 : आपको भी पता होगा, कि इंडोनेशिया सबसे बड़ा मुस्लिम देश है, लेकिन ज्यादातर लोगों को ये नहीं पता होगा, कि इंडोनेशिया में चौथी बड़ी आबादी हिंदू की है। नेपाल, बांग्लादेश के बाद इस देश में सबसे ज्यादा हिंदूओं की संख्या है। आपको बता दें कि इंडोनेशिया कुल 17 हजार द्वीप और 300 ज्वालामुखी वाला देश है, इस देश में महाभारत और भगवत गीता की खूब लोकप्रियता है, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कृष्णोपेडसाम नाम से भगवान श्रीकृष्ण की एक मूर्ति है, जिस पर अर्जुन और कृष्ण एक साथ सवार दिखते हैं, इस मूर्ति को लोगों को भगवत गीता को महत्व को समझाने के लिये लगाया गया है, इसका मतलब है कि बिना फल की इच्छा किये कर्म करते जाना ।

नोट पर छपी है गणेश जी तस्वीर
इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश माना जाता है, यहां की कैरेंसी भी भारत की मुद्रा की तरह ही प्रचलित है, जिसे रुपियाह कहा जाता है, आपको शायद जानकर थोड़ी हैरानी होगी, कि हिंदू धर्म में पूजे जाने वाले गणेश जी तस्वीर इनके नोटों पर छपी है।

गणेश जी की वजह से अर्थव्यवस्था मजबूत
सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश के नोट पर गणेश जी तस्वीर छपी है, ये बात थोड़ी हैरान करने वाली है। आपको बता दें कि इस देश में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है, जबकि हिंदू धर्म मानने वाले सिर्फ 3 फीसदी हैं। यहां के 20 हजार रुपियाह के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर है, दरअसल यहां के लोगों का मानना है कि गणेश जी की वजह से ही इस देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है।

इस वजह से छापी तस्वीर
इस देश में गणेश जी को शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है, 20 हजार के नोट पर आगे भगवान गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरुम की फोटो है, जिसमें शिक्षक और छात्र हैं, इसके साथ ही नोट पर इस देश के पहले शिक्षा मंत्री हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है, वो इस देश की आजादी के नायक रहे हैं।

लड़खड़ा गई थी इकॉनमी
कहा जाता है कि कुछ साल पहले इंडोनेशिया की इकॉनमी बुरी तरह से लड़खड़ा गई थी, जिसके बाद वहां के आर्थिक चिंतकों ने बहुत विचार करने के बाद बीस हजार रुपये का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर छापी गई, लोगों का मानना है कि इसी वजह से इस देश का इकॉनमी मजबूत हुई है, मुस्लिम आबादी वाला देश होने के बावजूद यहां गणेश जी की खूब पूजा होती है।

रामायण-महाभारत का मंचन
शायद आपको जानकर हैरानी होगा, कि इस देश में पिछले कई सालों से रामायण-महाभारत पर आधारित शो का मंचन किया जाता है, इसे यहां व्यांग कुलित और व्यांग वांग कहा जाता है, इस देश की खास बात ये भी है कि हनुमान जी यहां की आर्मी के मस्कट हैं। फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर श्रीकृष्ण और अर्जुन की मूर्ति लगी हुई है।