ये हैं IPL 2018 के कप्तान की खूबसूरत पत्नियां, कोई एक्ट्रेस तो कोई खिलाड़ी, एक अभी हैं कुंवारे

आईपीएल के 8 में से सात कप्तान शादी-शुदा हैं, सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन अभी बैचलर हैं, हालांकि वो भी रिलेशनशिप में हैं और उनकी प्रेमिका का नाम सारा रहीम है।

New Delhi, Apr 10 : आईपीएल सीजन-11 शुरु हो चुका है, अगले करीब दो महीने तक फटाफट क्रिकेट का रंग पूरे देश पर छाया रहेगा। चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम इस वापस आ चुकी है। आईपीएल का ये सीजन इसलिये भी खास है, क्योंकि टीम्स नये कलेवर में है, तो कई खिलाड़ी इधर से इधर भी हुए हैं। मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु को छोड़ दें, तो बाकी सारी टीमों के कप्तान भी नये हैं। आईपीएल के 8 में से सात कप्तान शादी-शुदा हैं, सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन अभी बैचलर हैं, हालांकि वो भी रिलेशनशिप में हैं और उनकी प्रेमिका का नाम सारा रहीम है, आइये आपको बताते हैं आईपीएल के सात कप्तानों और उनकी पत्नियों के बारे में …

रोहित शर्मा- रितिका सजदेह
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से शादी की है। शादी से पहले रितिका स्पोर्ट्स मैनेजर थी और रोहित भी उनके क्लाइंट थे। Rohit Sharma Ritika2इन दोनों की लव स्टोरी पूरी फिल्मी है, तब हिटमैन उभरते हुए बल्लेबाज थे, तो रितिका उनकी मैनेजर। दोनों की दोस्ती हुई, फिर प्यार, कुछ महीने बाद रोहित ने उन्हें शादी के लिये प्रपोज किया। नवंबर 2015 में दोनों ने शादी कर ली। रितिका अक्सर रोहित को चीयर करने स्टेडियम पहुंचती हैं।

विराट कोहली -अनुष्का शर्मा
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गिनती पावर कपल में होती है। दोनों की जबरदस्त पॉपुलैरिटी है। Virat anushka2आपको बता दें कि दोनों ने कुछ महीने पहले ही शादी की है, उससे पहले चार साल तक दोनों ने डेट किया, हालांकि अपने रिलेशनशिप को लेकर दोनों ने हमेशा चुप्पी साधे रखी। शादी से पहले कई बार विराट को चीयर करने अनुष्का स्टेडियम पहुंचती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वो स्टेडियम में नजर नहीं आती हैं।

महेंद्र सिंह धोनी- साक्षी धोनी
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रेम कहानी तो लोग फिल्मी परदे पर भी देख चुके हैं। माही ने होटल मैनेजमेंट से जुड़ी साक्षी से साल 2010 में शादी की थी। Sakshi Dhoniसाक्षी से धोनी की पहली मुलाकात तब हुई जब माही टीम इंडिया के कप्तान थे, और साक्षी एक होटल में ट्रेनिंग पर थीं। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है। साक्षी अक्सर धोनी को चीयर करने के लिये स्टेडियम पहुंचती हैं।

गौतम गंभीर-नताशा जैन
दिल्ली डेयरडेविल्स के नये कप्तान गौतम गंभीर की पत्नी का नाम नताशा जैन है, गौतम और नताशा के पिता आपस में बहुत अच्छे दोस्त थे, Gautam Gambhir natasaजिसके बाद गौती और नताशा की भी दोस्ती हो गई, दोनों में प्यार हो गया, फिर साल 2011 में घरवालों ने दोनों की शादी करवा दी। आपको बता दें कि गंभीर की पत्नी नताशा लंदन बिजनेस स्कूल से बीबीए पासआउट है। वो भी अपने पति को चीयर करने के लिये स्टेडियम पहुंचती हैं। गंभीर और नताशा की दो बेटियां हैं।

अजिंक्य रहाणे- राधिका
बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसने के बाद ऑस्ट्रेलियन कप्तान स्टीव स्मिथ की जगह अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है। ajinkya rahane wifeआपको बता कि रहाणे की शादी राधिका धोपावकर से हुई है, दोनों बचपन से पड़ोसी रहे हैं। वैसे तो दोनों का नेचर बिल्कुल अलग है, लेकिन दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। साल 2014 में परिवार की रजामंदी के बाद दोनों ने सात फेरे लिये। रहाणे की पत्नी राधिका इंटीरियर डिजाइनर है।

आर अश्विन- प्रीती
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन की पत्नी का नाम प्रीती है, दोनों ने साल 2011 में शादी की थी, उनकी दो बेटियां भी है। जिनका नाम अखिरा और आध्या है। R Ashwinअश्विन की पत्नी होममेकर है, प्रीति आईटी में बीटेक पासआउट हैं। दोनों स्कूल के दिनों के ही साथी है, कई साल की दोस्ती प्यार में बदल गई, फिर दोनों ने साल 2011 में शादी करने का फैसला लिया।

दिनेश कार्तिक- दीपिका पल्लीकल
केकेआर के नये कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पत्नी का नाम दीपिका पल्लीकल है। वो खुद एक खिलाड़ी हैं। Dinesh Deepikaदीपिका भारत की टॉप स्क्वेश खिलाड़ी हैं, उन्हें पद्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। दिनेश और दीपिका ने साल 2015 में शादी की थी। हालांकि दीपिका को क्रिकेट से कोई खास लगाव नहीं है।