कभी अफ्रीकन कहलाने पर शर्मिंदगी महसूस करता था ये क्रिकेटर, 42 साल की उम्र में इन्हें कर रहा डेट

Kallis1

स्टार क्रिकेटर अपने क्रिकेट के साथ-साथ अपने अफेयर्स की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं, उनके कई लड़कियों से संबंध रहे।

New Delhi, Feb 03 : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व धांकड़ क्रिकेटर जैक्स कैलिस पिछले दिनों आईपीएल ऑक्शन की वजह से इंडिया में थे, वो केकेआर के मेंटर हैं, दक्षिण अफ्रीका के सबसे भरोसेमंद क्रिकेटरों में गिने जाने वाले कैलिस ने कभी ये भी कहा था कि उन्हें खुद को साउथ अफ्रीकन बुलाने पर शर्मिंदगी महसूस होती है। दरअसल तब दक्षिण अफ्रीका ने अपने नेशनल क्रिकेट बोर्ड को करीब एक साल के लिये कोई भी इंटरनेशनल टूर्नामेंट नहीं करवाने के लिये कहा था, ऐसा इसलिये किया गया था, क्योंकि अफ्रीकी सरकार के अनुसार अश्वेत खिलाड़ियों की टीम में हिस्सेदारी नहीं बढ़ रही थी।

क्या कहा था कैलिस ने ?
जब दक्षिण अफ्रीका की टीम में अश्वेत खिलाड़ियों की हिस्सेदारी नहीं बढ रही थी, तो जैक्स कैलिस ने कहा था कि ये बहुत दुख की बात है, Kallis-Coverमुझे खुद को साउथ अफ्रीकन कहलाने में शर्मिंदगी महसूस हो रही है, स्पोर्ट्स में पॉलिटिक्स के लिये कोई जगह नहीं है, हालांकि कुछ साल बाद वहां के हालात बदले।

विवाद के बाद बदला था ट्वीट
कैलिस के ट्वीट पर खुद विवाद हुआ था, विवाद बढता देख धुरंधर ऑलराउंडर ने एक और ट्वीट करते हुए मामले पर सफाई देते हुए कहा था किKallis 31 एक दिन पहले उनके द्वारा किया गया ट्वीट ट्रांसफोर्मेशन नहीं बल्कि पॉलिटिक्स के खिलाफ था, उनकी मंशा किसी को हर्ट करने के बिल्कुल भी नहीं था।

पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर अपने क्रिकेट के साथ-साथ अपने अफेयर्स की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं, उनके कई लड़कियों से संबंध रहे, Kallis 3साल 2012 में बात शादी तक पहुंच गई थी, हालांकि कुछ कारणों से फिर उनका ब्रेकअप हो गया और तब एक बार फिर से वो सिंगल हो गये थे। आपको बता दें कि 42 वर्षीय कैलिस अभी भी अविवाहित हैं, इन दिनों वो चार्लेन एंजेल्स को डेट कर रहे हैं, दोनों पिछले महीने मॉरिशस में हॉलीडे एन्जॉय करते दिखे थे।

कई लड़कियों से रहा अफेयर
जैक्स कैलिस का नाम कई लड़कियों से जुड़ा, जिनमें से तीन लड़कियों के साथ उनके संबंध काफी फेमस रहे,Kallis Girlfriend1 साल 2002 में उन्होने पूर्व मिस दक्षिण अफ्रीका रही सिंडी नेल को डेट किया, दोनों ने सगाई तक कर ली थी, लेकिन सगाई के 9 महीने बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों ने सगाई भी तोड़ दी।

फिर इन्हें किया डेट
सिंडी नेल से ब्रेकअप के बाद कैलिस ने 2003 में मिस दक्षिण अफ्रीका की फर्स्ट रनरअप रहीं मेरिसा एग्ली को डेट किया, Kallis Girlfriendलेकिन इनके साथ भी उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका, एक साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। फिर दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ गये।

इन मॉडल्स से भी रहा रिश्ता
साल 2007 में इस क्रिकेटर की लाइफ में एक और मॉडल शेमोन जार्डिम की एंट्री हुई, दोनों का रिलेशनशिप करीब 6 साल चला, Shamone-Jardimफिर 2013 में दोनों अलग हो गये, इसके बाद कैलिस की लाइफ में किम रिवालैंड नाम की मॉडल आई, किम मिस अर्थ दक्षिण अफ्रीका 2011 रही थीं, दोनों को आईपीएल-7 के दौरान भी देखा गया, हालांकि फिर बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

अब चार्लेन एंजेल्स की एंट्री
इतने प्यार, रिलेशनशिप और ब्रेकअप के बाद अब साल 2014 में कैलिस की लाइफ में चार्लेन एंजेल्स की एंट्री हुई है, दोनों करीब पिछले चार साल से रिलेशनशिप में हैं, Kallis 2हालांकि अभी तक दोनों ने ना तो सगाई की है और ना ही शादी के बारे में चर्चा करते हैं। कैलिस के करीबी लोगों का कहना है कि इस रिश्ते को लेकर वो गंभीर हैं, जल्द ही शादी का ऐलान भी कर सकते हैं।

बहन ने किया चीयरलीडर की जॉब
कैलिस की एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम जेनिन कैलिस है, वो पेशे से तो फिजियोथेरेपिस्ट हैं और लंदन में रहती हैं, लेकिन उन्हें डांसिंग का जबरदस्त शौक है, Janine-Kallis-and-Jacques-Kallisअपने इस शौक को पूरा करने के लिये वो चीयरलीडर का सभी काम कर चुकी हैं, आईपीएल 2009 के दौरान जेनिन चीयरलीडर के रुप में भारत आई थी, एक इंटरव्यू में उन्होने कहा था कि वो अपने शौक के लिये ये जॉब करती हैं, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई उनके बारे में क्या सोचता है।