तैमूर के बर्थ डे से पहले ही बड़ी तैयारियां , सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

गुड़गांव में सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर के पहले जन्मदिन की तैयारियां चल रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  

New Delhi, Dec 19: सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर के पहले बर्थडे की तैयारियां चल रही हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसकी तैयारियां पटौदी पैलेस में चल रही हैं। 20 दिसंबर को तैमूर का पहला जन्मदिन है। इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि करीना कपूर के दादा शशि कपूर के निधन के चलते बर्थडे को साधारण ढंग से मनाया जा रहा है।

मौसी करिश्मा पहुंची पटौदी पैलेस
इस जन्मदिन में परिवार के अलावा बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को महल को फूलों से साया गया है। तैमूर की मौसी करिश्मा, नाना रणधीर कपूर और नानी बबीता भी पटौदी पैलेस पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही दोपहर के वक्त परिवार के सभी लोगों ने लंच किया है। इसके साथ ही तैमूर की मौसू करिश्मा कपूर ने वेन्यू की तस्वीरें शेयर की हैं।

ऐसी हैं खास तैयारियां
इस बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पटौदी पैलेस मे पेड़ों पर लाइट्स लगाई गई हैं। इसके अलावा बॉन फायर का भी इंतजाम किया गया है। करिश्मा ने एक और फोटो सोशल मीडिया शेयर की है जिसमें सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ हॉर्सराइडिंग कर रहे हैं। इस तस्वीर में करीना भी उनके साथ दिख रही हैं। कुल मिलाकर कहें तो तैमूर के बर्थडे को लेकर खास तरह से तैयारियां चल रही हैं।

800 करोड़ का है पटौदी पैलेस
सबसे खास बात ये है कि पटौदी पैलेस की कीमत करीब 800 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा इस पैलेस को अब हेरिटेज होटल में तब्दील किया जा चुका है। बताया जाता है कि इस पैलेस में 150 कमरे हैं। कभी इस पैलेस में 100 से ज्यादा नौकर काम करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस महल को बने हुए करीब 80 साल से ज्यादा का वक्त हो चला है।

ये हैं इस पैलेस की खास बातें
इस पैलेस का निर्माण 1935 में 8वें नवाब और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इफ्तिखार अली हुसैन सिद्दीकी ने कराया था। इसके बाद नवाब मंसूर अली खान पटौदी ने विदेशी आर्किटेक्ट की मदद से इस पैलेस का रिनोवेशन कराया था। बताया जाता है कि बचपन में नवाब पटौदी की खिदमत के लिए करीब सात से आठ नौकर काम करते थे। इसके अलावा भी इस पैलेस की कई खास बातें हैं।

शान में किसी से कम नहीं
बताया जाता है कि इस पैलेस में कई बड़े ग्राउंड हैं। इसके साथ ही यहां आपको गैरेज और घोड़ों के अस्तबल भी मिलेंगे। इसके बाद सैफ ने इस महल का रिनोवेशन करवाया था। इस महल के रिनोवेशन का जिम्मा दर्शिनी शाह को दिया गया था। दर्शिनी शाह ने ही सैफ के मुंबई वाले घर की इंटीरियर डिजाइनिंग की है। सैफ ने यहां अपनी दादी के फायरप्लेस और लाइब्रेरी को नया लुक दिलवाया है।

गौरवशाली है पैलेस का इतिहास
इसके साथ ही कमरों की छतों को रात में दिखने वाले आसमान का लुक दिलवाया था। बताया जाता है कि इस महल का इंटीरियर बेहद ही शानदार है। एक बड़े ड्राइंग रूम के अलावा इस महल में सात बेडरूम हैं। इसके अलावा इसमें ड्रेसिंग रूम और बिलियर्ड रूम भी है। इस महल का दिल्ली के कनॉट प्लेस से भी एक खास रिश्ता है। इस बारे में भी हम आपको बताते हैं।