यकीन नहीं होता…आप 2018 में हैं, ये शख्स 4000 साल के बाद की धरती देख आया

हालांकि इस बात पर यकीन करना मुश्किल है लेकिन एक शख्स का दावा है कि वो 4000 साल के बाद की धरती देख आया है। जानिए आखिर कैसे

New Delhi, Jan 22: हालांकि इस बात पर यकीन करना मुश्किल है, लेकिन विज्ञान के इस दौर में कुछ भी संभव है। एक शख्स ने दावा किया है कि वो 400 साल बाद की धरती देख आया है। जी हां शख्स का दावा है कि वो सन् 6000 में घूमकर आ गया है। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो लगातार वायरल किया जा रहा है। इस बारे में उसने कुछ खास बातें बताई हैं जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक एक पत्रकार ने उस शख्स का इंटरव्यू लिया है। ये इंटरव्यू किसी अनजानी जगह पर लिया गया है। इस वीडियो में वो शख्स ऐसी ऐसी बातें बता रहा है, जिन पर भरोसा करना ही मुश्किल हो रहा है। शख्स ने दावा किया है कि वो 1990 में सरकार के एक बेहद ही सीक्रेट प्लान में शामिल था।

शख्स ने किया बड़ा दावा
शख्स का कहना है कि सरकार की कुछ खुफिया एजेंसियां हैं। इन खुफिया एजेंसियों के पास भविष्य में जाने के साधन मौजूद हैं। उनके पास तर वो टेक्नोलॉजी है, जिनकी मदद से भविष्य में झआंका जा सकता है। उनने बकायदा एक फोटी भी खींची है और दावा किया है कि ये फोटो उसने सन् 6000 में जाकर खरीदी है। इसके बारे में कुछ और भी बातें हैं।

एक फोटो भी दिखाई
शख्स का दावा है कि वो फोटो उसी शहर की है, जहां वो रहता है। उसने ये तस्वीर दिखाकर कहा है कि ये फोटो उसी जगह की है, जहां वो रहता है। सन् 6000 में ये शहर ऐसा दिखने लगेगा। हालांकि शख्स ने ये भी कहा है कि ‘मुझे यकीन है कि आप लोगों को ये भरोसा नहीं होगा कि मैं भविष्य देखकर आया हूं, लेकिन भरोसा कीजिए  ये सच है और मैं ये सब देखकर आया हूं’।

जोर जोर से रोने लगा शख्स
इसके बाद वो शख्स जोर जोर से रोने लगा था। जब इस बारे में उससे सवाल पूछा गया, तो उसने कहा कि भविष्य को देखने के लिए उसका दोस्त भी उसके साथ गया था। उसके बाद उसने कहा कि उसका दोस्त वापस नहीं लौट सका। इस शख्स ने उम्मीद जताई है कि उसकी मुलाकात उसके दोस्त से एक ना एक दिन जरूर होगी। इसके अलावा भी कुछ और बातें हैं।

आखिर में बताई ये बात
अपने वीडियो के आखिर में उस शख्स ने दावा किया है कि अभी लोग इस बात पर भरोसा नहीं करेंगे। लेकिन 2028 तक भविष्य में जाना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इस शख्स को पागल और सनकी कह रहे हैं।

टाइम मशीन का दौर है
हालांकि इस बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो उसकी बातों पर भरोसा कर रहे हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का तो कहना है कि ये संभव है और आज के युग में ऐसा हो सकता है। वैसे भी आपने कई बार टाइम मशीन की बातें सुनी होंगी। टाइम मशीन वो मशीन होती है, जिसके लिए कहा जाता है कि आप दूसरे युग का सफर करके आ सकते हैं। खैर यकीन करना तो मुश्किल है, पर ये सच है कि ये वीडियो भी वायरल हो रहा है।