अमेरिका में पढ़ाई, पिता IAS, फिर भी खेती करती है ये लड़की, प्रोफेशनल गोल्फर भी है

अमेरिका में पढ़ाई करने वाली लड़की जिसके पिता आईएएस हैं वो नोएडा में खेती करती है, गाय पालती है, 2018 में उसका लक्ष्य डेढ़ करोड़ टर्नओवर का है।

New Delhi, Jan 07: हम आपको रोजाना कुछ दिलचस्प खबरों से रूबरू करवाते हैं, ऐसी खबरें जो अक्सर खबरों की भागम भाग में दब जाती हैं, जबकि इस तरह की खबरें लोगों को प्रेरणा देती हैं, इनसे कुछ सीख मिलती है, तो आज हम आपको बताएंगे वैष्णवी सिन्हा के बारे में, इनकी कहानी बहुत दिलचस्प है. आज के यूथ की परिभाषा पर वैष्णवी खरी उतरती हैं, जो चाहा वो किया और उसके बाद जो किया वो अपने मन का था। जी हां कुछ इसी अंदाज में वैष्णवी ने अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाया है। अमेरिका से पढ़ाई की, गोल्फ में प्रोफेशनल महारत हासिल की और अब खेती कर रही है।

यूपी की लड़की की दिलचस्प कहानी
चलिए आपको बताते हैं वैष्णवी के बारे में, आखिर क्या कारण है कि अमेरिका के शिकागों से पढ़ाई करने के बाद, प्रोफेशनल गोल्फर हने के बाद वो खेती कर रही हैं। वैष्णवी ने अपने बारे में खुल कर बताया, इनका जन्म लखनऊ में हुआ था। इनके पिता आलोक सिन्हा एक IAS अधिकारी हैं, मां घर संभालती है, वैष्णवी दो बहने हैं। छोटी बहन का खुद का बिजनेस है।

बचपन से अलग करने की चाह
वैष्णवी बताती हं कि बचपन से उनको कुछ अलग करने की चाह थी. पिता सरकारी नौकरी में बड़े अधिकारी थे, इसलिए कभी किसी चीज की दिक्कत नहीं हुई, घर में पैसे की कोई कमी नहीं थी, बचपन अच्छे से बीता था। पढ़ाई में वैष्णवी शुरू से अच्छी थी. डीपीएस नोएडा से 2008 में 12th किया। इसके आगे की पढ़ाई के लिए वैष्णवी अमेरिका के शिकागों के परड्यू यूनिवर्सिटी चली गई।

अमेरिका में 5 साल की पढ़ाई
वैष्णवी ने यूएसए में 5 साल तक पढ़ाई की, इसी के साथ गोल्फ की भी प्रैक्टिस जारी रही, 2013 में ग्रेजुएट होने के 2 साल बाद तक प्रोफेशनल गोल्फ खेला, 2015 में वैष्णवी यूएस से वापस भारत लौट आईं, उसके बाद छोटी बहन के साथ मिल कर ई कॉमर्स में काम किया, छोटी बहन का स्टार्टअप सेटल किया।

बंद कमरे में काम रास नहीं आया
वैष्णवी बताती हैं कि सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन एक बंद कमरे में बैठ कर काम ककरने का उनका मन नहीं था, वो काम उनको रास नहीं  आया, बचन से कुछ अलग करने की इच्छा थी। इसलिए उस काम को छोड़ दिया, फिर कई दिनों तक ये सोचा कि अब आगे क्या करना है। वैष्णवी के पिता ने उनको लीक से हटकर कुछ काम करने की सलाह दी।

नोएडा में खेती
वैष्णवी बताती हैं कि नोएडा में उनकी 40 एकड़ जीन है। पिता ने कहा कि इस जमीन का इस्तेमाल करो, उस पर मेहनत करो, समय दो, खुद का काम शुरू करो, उसके बाद वैष्णवी ने मन बनाया। उनके पिता को गाय बहुत पसंद थी, लिहाजा उन्होंने गाय खरीद कर बिजनेस शुरू करने के लिए कहा। इसके बाद वैष्णवी ने 10 गायें खरीदी, आज की तारीख मं उनके पास 21 गायें हैं, जो रोजाना 50 से 60 लीटर दूध देती हैं।

ऑर्गैनिक खेती पर काम शुरू किया
इन सबके बीच में वैष्णवी ने जीरो बजट ऑरग्रेनिक फार्मिंग के बारे में सुना, उस पर काम करना शुरू किया, गाय के गोबर से खाद बना कर कुदरती तरीके से खेती करती हैं, इस से सब्जियां उगाती हैं। भविष्य की योजनाओं के बारे में वैष्णवी बताती हैं कि 2018 में उनका लक्ष्य 120 गायों के साथ लगभग डेढ़ करोड़ के टर्नओवर का है।

माता पिता खुश, लेकिन परिवार में विरोध
वैष्णवी बताती हैं कि खेती करने और गाय पालने के उनके काम से उनके माता पिता तो खुश हैं, लेकिन परिवार के कुछ सदस्यों को ये काम ठीक नहीं लगता है। वो बताती हैं कि उनके नाना नानी इस काम से खुश नहीं हैं। वो चाहते हैं कि में कोई अच्छी नौकरी करूं, लेकिन अब यही मेरा काम है। इस में मजा आता है।