कभी ये एक्ट्रेस युवराज सिंह से लड़ा रही थी इश्क, अब उनके सबसे करीबी दोस्त से की शादी

neha Dhupia

शादी के बाद नवदंपत्ति ने जैसे ही सोशल मीडिया के जरिये अपनी शादी की बात सार्वजनिक की, तो करण जौहर समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने नये जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दी है।

New Delhi, May 10 : सोनम कपूर की शादी के बाद एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी शादी कर ली है, उन्होने अपने बेस्ट फ्रेंड क्रिकेटर-एक्टर अंगद बेदी से दिल्ली में शादी की। दोनों की वेडिंग इतनी सीक्रेट थी, कि किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई, कुछ दोस्त और रिश्तेदार ही इस शादी के गवाह बनें। हालांकि शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को अपनी शादी की जानकारी दी।

सिख रिवाज से की शादी
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने सिख रीति-रिवाज के अनुसार शादी की, आपको बता दें कि नेहा और अंगद बेस्ट फ्रेंड माने जाते हैं। neha Dhupia1रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप पर कुछ भी नहीं कहा था, दोनों खुद को अच्छे दोस्त बताते थे।

बॉलीवुड ने दी शुभकामनाएं
शादी के बाद नवदंपत्ति ने जैसे ही सोशल मीडिया के जरिये अपनी शादी की बात सार्वजनिक की, तो करण जौहर समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने नये जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दी है। Angad bediएक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार नेहा और अंगद की शादी में पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा और आशीष नेहरा शामिल हुए, उन्होने दोनों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।

तस्वीर के साथ क्या लिखा ?
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरी जिंदगी का सबसे सही फैसला, आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की। angad bedi2हैलो हसबैंड अंगद बेदी। तो अंगद बेदी ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की है, उन्होने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है, बेस्ट फ्रेंड अब मेरी पत्नी… हैलो मिसेज बेदी।

युवराज सिंह के साथ जुड़ा नाम
आपको बता दें कि एक्ट्रेस नेहा धूपिया का नाम कई बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों के साथ जुड़ चुका है, वो टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह को भी डेट कर चुकी हैं, Neha yuvi2कुछ साल पहले अंगद बेदी की वजह से ही युवी और नेहा करीब आये थे, उस दौर में अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस युवी को चीयर करने के लिये स्टेडियम पहुंचती थी। इसके साथ ही दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया था।

युवी से हो गया ब्रेकअप
हालांकि कभी भी नेहा धूपिया और युवराज सिंह ने अपने रिलेशनशिप को कबूल नहीं किया, कहा जाता है कि कुछ समय बाद कही नेहा युवी से परेशान हो गई, neha yuviजिसके बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। ब्रेकअप के कुछ महीने बाद ही युवी ने एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई कर ली। साल 2016 दिसंबर में युवी और हेजल की शादी हुई थी।

युवी-अंगद बचपन के दोस्त
मालूम हो कि अंगद बेदी और युवराज सिंह बचपन के दोस्त हैं, घरेलू क्रिकेट में दोनों पंजाब के लिये खेलते थे, हालांकि क्रिकेट में आगे मौके नहीं मिलने के बाद अंगद एक्टिंग की तरफ मुड़ गये। yuvi Angadजबकि युवराज लगातार क्रिकेट खेलते रहे। अंगद बेदी टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं।