भारत के इस गांव में बीते 150 सालों से नहीं खेली गई होली, लोग अभिशाप मानते हैं

होली पर हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं जहां पिछले 150 साल से होली नहीं खेली गई। बल्कि लोग इसे अभिशाप मानते हैं।

New Delhi, Mar 01: आज आप होली के त्योहार में मस्त हैं। लेकिन इसी होली से जुड़ी एक और परंपरा के बारे में हम आपको बता रहे हैं। भारत में कुछ गांव ऐसे भी हैं, जहां सदियों से होली नहीं मनाई जाती। इसके पीछे कुछ खास वजहें भी हैं। इन तीन गांवों में आज भी होली को अभिशाप कहा जाता है। आइए इस बारे में आपको ऐसी बातें बताते हैं, जिन्हें जानकर आपको भी हैरानी होगी।

यहां नहीं मनाई जाती होली
क्वीली, कुरझण और जौंदला गांव जी हां ये तीनों गांव होली के हुल्लड़ से काफी दूर रहते हैं। बीते 15 दशकों से इन तीन गांवों में होली नहीं मनाई जाती। ये तीनों गांव रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक में हैं। बताया जाता है कि इन तीनों गावों की बसावट 17वीं सदी के मध्य में हुई थी। बताया जाता है कि यहां जम्मू-कश्मीर के कुछ पुरोहित परिवार आए थे।

जम्मू-कश्मीर से आए थे परिवार
जम्मू-कश्मीर से कुछ पुरोहित परिवार अपने साथ यजमान और काश्तकारों को लाकर करीब 370 साल पहले यहां आए थे। बताया जाता है कि उस वक्त ये लोग, अपनी ईष्टदेवी मां त्रिपुरा सुंदरी की मूर्ति और पूजन सामग्री भी साथ लेकर आए थे। इसके बाद इसे गांव में स्थापित किया गया था। त्रिपुर सुंदरी देवी को मां वैष्णो देवी की बहन माना जाता है।

स्थानीय लोगों ने बताई खास बात
स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी कुलदेवी यानी मां त्रिपुर सुंदरी को होली का हुडदंग पसंद नहीं है। इस वजह से यहां लोग सदियों से होली का त्यौहार नहीं मनाते । इसके पूछे पुरानी मान्यता का हवाला दिया जाता है। गांव के बुजुर्ग शख्स बताते हैं कि डेढ़ सौ साल पहले गांव में होली खेली गई थी तो तीन गांवों में हैजा फैल गया था। इस वजह से लोग आहत हो गए थे।

आज तक होली नहीं खेली गई
खास बात ये है कि तब से लेकर आज तक इन गांवों में होली नहीं खेली गई। एचएनबी विवि के लोक संस्कृति और निस्पादन केंद्र के पूर्व निदेशक डीआर पुरोहित ने इस बारे में एक वेबसाइट को जानकारी दी है। डॉक्टर डीआर पुरोहित क्वीली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने इस बारे में बताया कि 15 पीढ़ियां हो गई गांव वालों ने आज तक होली नहीं खेली।

यहां होली खेलना पाप है !
पूर्वजों का और मान्यताओं का हवाला देते हुए वो बताते हैं कि उनकी कुलदेवी को होली के रंग अच्छे नहीं लगते। इस वजह से गांव में होली का त्यौहार नहीं मनाया जाता है। कुछ लोग कहते हैं कि एक बार पूर्वजों ने एक दूसरे को रंग लगाया था, तो काफी नुकसान हुआ था। गांव में काफी लोग बीमार हो गए थे। उसके बाद से गांव में होली नहीं मनाई जाती।

ये हैं कुछ खास बातें
वैसे हिंदू समाज में मान्यताएं अपना एक अलग स्थान रखती हैं। मान्यताओं और परंपराओं के बूते ही देश  में अनेकता में एकता का सूत्र पिरोया गया है। इस गांव में भी बीते 15 दशकों से मान्यताओं की प्रधानता है। 150 सालों से यहां होली नहीं खेली गई और लोग यहां होली खेलने को अभिशाप मानते हैं। ये भी अपने आप में एक दिलचस्प बात है।