आंख मारकर जिस प्रिया ने दुनिया को दीवाना बनाया, वो इस इंडियन क्रिकेटर की फैन हैं

जिस प्रिया प्रकाश ने आंख मारकर दुनिया को अपना दीवाना बनाया है, वो खुद एक इंडियन क्रिकेटर की फैन हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने दिल की बात बताई है।

New Delhi, Feb 16: आंख मारकर जिस प्रिया प्रकाश ने करोड़ों दिलों पर राज किया, जिस प्रिया प्रकाश ने एक ही दिन में अपने सोशल अकाउंड पर फोलोवर्स की संख्या 2 मिलियन कर दी, अपनी मुस्कुराहट से जिस प्रिया ने आज लोखों लोगों को एपना दीवाना बनाया हुआ है, वो प्रिया प्रकाश एक इंडियन क्रिकेटर की मुरीद हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है।

हाल ही में दिया इंटरव्यू
हाल ही में प्रिया ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि वो भी क्रिकेट देखती हैं और क्रिकेट उनका पसंदीदा खेल है। 18 साल की इस लड़की को क्रिकेट देखना काफी पसंद है और उसकी वजह कोई और नहीं बल्कि खुद महेंद्र सिंह धोनी हैं। टीमं इंडिया के पूर्व कप्तान ने आज तक करोड़ों दिलों पर राज किया है। इस लिस्ट में माही का भी नंबर है।

धोनी हैं फेवरेट खिलाड़ी
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रिया ने अपने फेवरेट क्रिकेटर के बारे में खुलासा किया है। प्रिया के मुताबिक वो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी की दीवानी हैं। 18 साल की प्रिया से जब उनके फेवरेट क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने धोनी का नाम लिया। आपको बता दें कि आजकल सोशल मीडिया पर प्रिया का एक वीडियो बेहद ही वायरल हो रहा है।

वायरल हो चुका है वीडियो
इस वीडियो में दिख रहा है कि क्लास में एक लड़के और एक लड़की के बीच आंखों के इशारे में बात होती है। दोनों एक दूसरे को आंखों से इशारा करते रहते हैं और इसके बाद लड़की आखिर में लड़़के को आंख मारती है। इसके बाद लड़का शरमा जाता है। हालांकि इस वीडियो में प्रिया का अंदाज बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा है। इस वजह से ये वीडियो वायरल हो रहा है।

25 सेकंड के वीडियो में जीता दिल
ये वीडियो महज 25 सेकंड का है। ये मलयालम फिल्म ‘ओरू अदार लव’ का सीन है। इस सीन को एक गाने के दौरान फिल्माया गया है। इसका पूरा गाना भी बेहद ही खूबसूरत है। आपको यहां खास बात ये भी बता दें कि ओरू अदजार लव प्रिया की डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म के गाने में अपने एक्सप्रेशन और स्माइल से प्रिया इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं।

प्रिया के बारे में जानिए
अब आपको प्रिया के बारे में कुछ खास जानकारी भी दे देते हैं। 18 साल की प्रिया केरल की रहने वाली हैं। प्रिया फिलहाल थ्रिसूर के विमला कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं।18 साल की प्रिया प्रकाश ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं। प्रिया प्रकाश एक मलयाली फिल्म में आंखों के इशारों में बात करके रातों-रात स्टार बन गईं।

धोनी से बेहतर कोई नहीं
अब ये इस स्टार का कहना है कि वो एक इंडियन क्रिकेटर की फैन हैं और वो क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को कई गर्व के पल दिए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप, एशिया कप, वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी कप्तानी की वजह से धोनी ने हर किसी के दिल में राज किया। इस वजह से हर कोई उनका फैन है।