लड़की की लाश से निकला लड़के का दिल, ये है सनम हसन की मर्डर मिस्ट्री

एक लड़की, जिसकी लाश से लड़के का दिल निकला तो हर कोई सन्न रह गया। जी हां हाल ही में जो मर्डर मिस्ट्री हुई, वो हैरान कर देने वाली है।

New Delhi, Dec 29: उस लड़की का नाम था सनम हसन। 91 साल की सनम हसन पुणे के एक इंस्टीट्यूट से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। एक दिन दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसकी मौत हो गई। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो सब हैरान और दंग रह गए। दरअसल सनम की डेड बॉडी से एक लड़के का दिल निकला था। जानिए ये मर्डर मिस्ट्री

सनम हसन की हुई थी मौत
बताया जा रहा है कि सनम की डेडबॉडी में से किसी लड़के का दिल निकला। जी हां, और खास बात ये भी है कि ये कहानी एकदम सच है लेकिन इस पर यकीन करना उतना ही मुश्किल है।  ये वो राज़ है, जिसका 5 साल बाद भी कोई खुलासा नहीं है। मुंबई की रहने वाली सनम अपने घर से दूर पुणे में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने आई थी। उसके कुछ सपने थे।

3 अक्टूबर को हुई थी मौत
वो मां-बाप की लाडली थी और उसे दोस्तों का भी खूब प्यार मिलता था। आलम ये था कि सनम को कॉलेज में भी घर की कमी नहीं सताती थी। 3 अक्टूबर को सनम का जन्मदिन था। दोस्तों ने उसके लिए बर्थडे पार्टी रखी थी। इसके लिए सनम के दोस्तों ने सनम के पापा को फोन किया, और नाइट आुट की इजाजत मांगी। बेटी की खुशी के लिए पिता ने परमीशन दे दी।

मां-बाप को इंसाफ की आस
4 तारीख की सुबह दोस्तों ने सनम के घर पर फोन किया। सारे दोस्त घबराए हुए थे। उन्होंने सनम के पिता को बताया कि सनम की तबीयत खराब है और वो हॉस्पिटल में एडमिट है। जैसे ही मां-बाप को ये खबर मिली तो वो पुणे के लिए रवाना हो गए। वो हॉस्पिटल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनकी बेटी मर चुकी है। दोस्तों ने बताया कि अचानक सनम की तबीयत बिगड़ गई थी।

दोस्तों ने बताई ऐसी बातें
दोस्तों ने बताया कि सनम की तबीयत इतनी खराब हो गई थी कि उसे उल्टियां हो रही थी। इस वजह से उसे एडमिट करवा दिया। इसके बाद सनम का पोस्टमार्टम हुआ। डेडबॉडी के कुछ पार्ट विसरा रिपोर्ट के लिए भेजे गए। हॉस्पिटल ने इसके बाद चौंकाने वाली जानकारी दी। रिपोर्ट में लिखा था कि सनम की डेडबॉडी में किसी लड़के का दिल है। वो भी 70 फीसदी ब्लॉक।

कलाई पर चार इंजेक्शन
बताया गया कि सनम की कलाई पर चार इंजेक्शन लगाए गए थे। उसके सीने में करीब 3 सेंटीमीटर का एक गहरा घाव था।पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टर ने बताया कि ज्यादा शराब पीने की वजह से सनम का दिल ब्लॉक हो गया।  सनम एक फुटबॉल प्लेयर थी। ऐसे में दिल का 70 फीसदी हिस्सा ब्लाक होना परिवारवालों को पच नहीं रहा था। चौंकाने वाली बात ये थी आखिर सनम की डेडबॉडी से किसी लड़के का दिल कैसे निकल सकता है। इसके बाद दोस्तों से लेकर हॉस्पिटल प्रशासन तक पूछताछ की गई।

सीबीआई को मिली जांच
पुलिस के बाद  सीबीआई ने पड़ताल की। विसरा रिपोर्ट की फिर जांच हुई। सनम के शरीर में दिल से उसके पिता-मां का डीएनए मिलान किया गया। डीएनए मैच न होने के बाद सीबीआई ने हॉस्पिटल से लेकर दोस्तों से काफी पूछताछ की, लेकिन सबूत हाथ नहीं लगा। ये वो मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पड़ताल जारी है, मां बाप आज भी इंसाफ की आस लगाए हुए हैं।