मैच देखने आई थी ये लड़की, देखते ही रिकी पोंटिंग से हुआ प्यार, फिर शादी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की प्रेम कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। स्टेडियम में मैच देखने आई लड़की से ही उन्हें प्यार हो गया था, उसके बाद शादी हो गई।

New Delhi, Dec 19: रिकी पोंटिंग यानी ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व कप्तान, इस कप्तान के बारे में जितना कहा जाए, उतना कम है। कभी अपनी कप्तानी में रिकी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को शिखर पर पहुंचा दिया था। ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक नाम रिकी का भी है । लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि रिकी की लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प है। जानिए उन्हें कैसे हुआ था प्यार।

अजब प्रेम की गजब कहानी
कोई खिलाड़ी मैदान पर खेल रहा है। इस दौरान ये खेल देखने के लिए कोई लड़की स्टेडियम में आ जाती है। इस बीच क्रिकेटर की नजर उस लड़की पर पड़ती है और, उसे प्यार हो जाता है। ये कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आज हम आपको रिकी की उस लव स्टोरी के बारे में आपको बता रहे हैं, जिसके बारे में शायद बहुत ही कम लोग जानते हैं।

रिकी के साथ कुछ ऐसा हुआ था
रिकी के बारे में कहा जाता है कि, उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। रिकी 43 साल के हो चुके हैं। रिकी ने अपने क्रिकेट करियर में जो कुछ भी हासिल किया है, उसका श्रेय वो अपनी पत्नी को ही देते हैं। साल 200 के जून महीने में रिकी ने अपने लंबे प्यार के रिश्ते को शादी में तब्दील कर दिया था। रिकी की पत्नी रियाना लॉ स्टूडेंट रह चुकी हैं। आप भी जानिए उनकी प्रेम कहानी।

मैच देखने आई थीं रियाना
बताया जाता है कि क्रिसमस के वक्त रियाना अपने भाई के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलियाई टीम का मैच देखने गई थ । इस मैच को देखने के लिए रिकी का परिवार भी वहां मौजूद था। इस बीच रिकी मैच के दौरान ब्रेक में अपने परिवार से मिलने पहुंच गए। इस दौरान रिकी की नजर रियाना पर पड़ी। बस ये पल रिकी की जिंदगी के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक था।

रियाना पर पड़ी थी रिकी की नजर
रिकी की नजर जैसे ही रियाना पर पड़ी, उन्हें रियाना से प्यार हो गया था। पहली नजर का ये प्यार रिकी के सिर चढ़कर बोल रहा था। इसके बाद उनके दिल में रियाना से मिलने की आस जगी। बताया जाता है कि रियाना से मिलने के लिए रिकी खुद उनके कॉलेज में पहुंच गए। जी हां सुरक्षा की फिक्र ना करते हुए रिकी रियाना से मिलने के लिए लॉ यूनिवर्सिटी पहुंच गए थे।

बातचीत का सिलसिला ऐसे शुरू हुआ
इसके बाद से रिकी और और रियाना के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद तो रियाना और रिकी एक दूसरे को डेट करने लग गए थे। धीरे धीरे ये खबरें मीिया में आने लगी। हालांकि इसके बाद रिकी और रियाना ने प्यार का ऐलान कर दिया था। रियाना इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई दौरों में रिकी के साथ ही नजर आईं थीं। वो विदेश दौरों में भी रिकी के साथ जाने लगी थीं।

साल 2002 में की शादी
आखिरकार साल 2002 में जून के महीने में रिकी और रियाना ने इस रिश्ते को शादी में तब्दील कर दिया। साल 2003 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वर्ल्ड कप जीता था। रिकी इस बात का काफी हद तक श्रेय रियाना को भी देते हैं। रिकी और रियाना की तीन बच्चे  हैं। दो बेटियां हैं और एक बेटा है। रियाना ने पहली बेटी को जन्म जुलाई, 2008 में दिया था।

दो बेटियां और एक बेटे के पिता हैं रिकी
जब पहली बेटी हुई थी तो रिकी पोंटिंग काफी खुश नजर आए थे। इसके बाद इस कपल ने दूसरी बेटी को सितंबर, 2011 में जन्म दिया था। इसके बाद सितंबर, 2014 में रियाना और रिकी के बेटे का जन्म हुआ। आज इस कपल को क्रिकेट की दुनिया के मोस्ट अट्रैक्टिव कपल में शुमार किया जाता है। रिकी और रियाना एक दूसरे के साथ काफी बेहतरीन नजर आते हैं।