दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान में बर्फबारी, 18 इंच मोटी बर्फ की चादर बिछी, दुनिया हैरान

दुनियाभर में ठंड अपना प्रकोप दिखा रही है। कई देशो में हालत ये है कि तापमान माइनस 50 डिग्री तक चला गया है। इस बीच दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान भी जम गया।

New Delhi, Jan 09: दुनिया क कई हिस्सों में इस वक्त जबरदस्त ठंड पड़ रही है। बताया जा रहा है कि दुनिया के कई देशों में तापमान माइनस 50 डिग्री तक चला गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ये ग्लोबल वॉर्मिंग का असर है, जो हर जगह दिख रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान में भी बर्फबारी हो गई है। जानिए ये बड़ी खबर।  

सहारा रेगिस्तान में 18 इंच बर्फ
बताया जा रहा है कि सहारा रेगिस्तान में 18 इंच मोटी बर्फ की चादर बिछ गई है। बीते 40 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब सहारा मरुस्थल में ऐसी बर्फबारी देखने को मिल रही है। हाल ही में कुछ फोटोग्राफर्स ने इस रेगिस्तान से लगे शहर ऐन सैफरा की कुछ तस्वीरें दुनिया के सामने पेश की हैं। ये तस्वीरें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

40 सालों में पहली बार हुआ
यहां रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में बीते 37 सालों से बर्फ नहीं पड़ी। यहां के लोगों ने एक दिन लाल रेत पर बर्फबारी होते देखा तो वो भी हैरान रह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि तबसे लेकर अब तक बर्फ गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। सहारा रेगिस्तान का ये इलाका समुद्र तल से सिर्फ एक हजार फीच ऊपर है।

दुनिया का सबसे तपता रेगिस्तान
अब सहारा रेगिस्तान के बारे में भी ये खास बात जान लीजिए। सहारा रेगिस्तान को बीते कई दशकों से दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान कहा जाता है। यहां इस तरहकी बर्फबारी होगी, ऐसा किसी ने भी नहीं सोचा था। वैज्ञानिकों ने इस बारे में कुछ खास बताई हैं। इस बारे में भी हम आपको बता रहे हैं, यकीन मानिए आप भी ये बात जानकर हैरान रह जाएंगे।

वैज्ञानिकों ने बताई खास बातें
वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्यावरण से खिलवाड़ हो रहा है और अभी भी हम खामोश बैठे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि वनों के दोहन से असाधारण बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस वजह से अलग अलग जगह क्लाइमेट चेंज हो रहा है। इस वजह से गर्मी के दौरान भयकंर गर्मी और सर्दियों के दौरान भयंकर ठंड का लेवल बढ़ता जा रहा है।

फोटोग्राफर ने बताई बड़ी बात
वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम भी अब खुद पर से नियंत्रण खो रहा है और इसकी गलती इंसानों द्वारा ही की गई हैं। इस बीच जिन्होंने ये तस्वीरें दुनिया के सामने पेश की हैं, उन फोटोग्राफर Karim Bouchetata का कहना है कि उन्होंने बर्फ को रेगिस्तान पर गिरते देखा था। इसके बाद जब वो सोकर उठे तो, रेगिस्तान में 18 इंच तक की बर्फ जम गई थी।

स्थानीय लोगों ने बताई खास बात
इस रेगिस्तानी इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि 18 फरवरी 1979 को पहली बार यहां ऐसी बर्फ पड़ी थी। इससे पहले साइंटिस्ट ने भविष्यवाणी की थी कि सहारा दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान है। आने वाले 15000 सालों में ये फिर से हरा-भरा हो जाएगा। अब देखना है कि आने वाले वक्त में वैज्ञानिकों की बात सच साबित होती है या नहीं।