जानिए अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गईं श्रीदेवी , बेटियों को क्या मिलेगा

sridevi property

श्रीदेवी के पास कितनी संपत्ति थी, वो अपने पीछे अपनी बेटियों के लिए क्या छोड़ कर गई हैं, इस बारे में सारी जानकारी हम आपको दे रहे हैं, पढ़िए उनकी दौलत के बारे में

New Delhi, Feb 28: बॉलीवुड की चांदनी नहीं रही, उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, किसी भी परिवार में किसी का निधन होता है तो उसके बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगती है, ऐसे में श्री देवी के चाहने वाले भी ये सोच रहे होंगे कि शायद अब बोनी कपूर अपनी बेटियों का उतना ध्यान नहीं रख पाएंगे। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है, श्रीदेवी अपने पीछे काफी ज्यादा संपत्ति और दौलत छोड़ कर गई हैं, जो उनके बच्चों के काम आएगी। श्री देवी काफी अमीर थीं, वो शानदार लाइफस्टाइल को मेंटेन कर के रखती थीं। हम आपको बताने वाले हैं कि श्री देवी के पास कितनी दौलत थी।

करोड़ों की मालकिन थी
श्री देवी के पास करोड़ों की संपत्ति थी, बॉलीवुड की वो पहली एक्ट्रेस थी जिस ने अपने समय के मशहूर अभिनेताओं से ज्यादा फीस ली थी, वो एक करोड़ की फीस लेने वाली पहली एक्ट्रेस थीं। इसी से समझा जा सकता है कि उनके पास कितनी दौलत थी। बॉलीवुड की हर पार्टी में श्री देवी अपनी बेटियों के साथ दिखाई देती थी।

247 करोड़ की प्रॉपर्टी
बॉलीवुड के जानकारों के मुताबिक श्रीदेवी के पास कुल 247 करोड़ की संपत्ति थी, जो अब उनकी बेटियों के काम आएगी, बॉलीवुड में काम करने के दौरान उन्होंने काफी पैसा कमाया था। उनके पास महेग कपड़े, महंगे गहने भी हैं, लाइफस्टाइल के मामले में श्री देवी समझौता नहीं करती थी।

श्रीदेवी के 3 बंगले
श्री देवी के पास बतया जाता है कि 3 बंगले हैं, उनका सबसे पहला बंगला भाग्य है, जहां पर उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके अलवा उनके पास करोड़ों के गहने और डिजाइनर कपड़े हैं। बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्री देवी को कहा जाता है, फिलहाल वो एक फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ रूपये की फीस ले रही थीं।

गाड़ियों का कलेक्शन
श्री देवी गाड़ियों की शौकीन थीं, उनके पास ऑडी, पोर्श केयॉन, मसारेजी और बेंटले जैसी लग्‍जरी गाड़ियां थीं, श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री थीं जिन्‍होंने अपने लिए वैनिटी वैन बनवाई थी, उनके बाद ही हीरोइनों में वैनिटी वैन का कल्चर शुरू हुआ था। इस से आप ्ंदजा लगा सकते हैं कि उनके पास कितनी दौलत थी।

3 फ्लैट भी खरीदे
श्री देवी ने लगभग 300 फिल्मों में काम किया था। उन्होंने रियल एस्टेस में काफी निवेश किया था. उन्होंने 3 फ्लैट भी खरीदे थे, जिनकी मार्केट वैल्यु आज की तारीख में 70 करोड़ के आस पास है। खास बात ये है कि श्री देवी की संपत्ति में उनके पति बोनी कपूर की कोई हिस्सेदारी नहीं है।