विराट कोहली का चेला बना ये धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, बताई ये खास बातें

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का चेला एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गया है। उस खिलाड़ी ने विराट के बारे में कुछ खास बातें बताई हैं। आप भी जानिए

New Delhi, Feb 24: विराट कोहली का नाम आज वर्ल्ड क्रिकेट में किसी पहचान का मोहताज नहीं रह गया है। छोटे से करियर में ही इस खिलाड़ी ने कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विराट के बार में अब ये भी कहा जाने लगा है कि आने वाले वक्त में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड अगर कोई भारतीय बल्लेबाज तोड़ेगा तो वो विराट ही होंगे। अब एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने उन्हें अपना गुरु मान लिया है।

स्टीव स्मिथ ने बताई खास बात
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का कहना है कि वो अपना खेल सुधारने के लिए क्रिकेट के कुछ महान खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीख रहे हैं। स्मिथ का कहना है कि उनकी सबसे ज्यादा नजर विराट के खेल पर रहती है। स्मिथ के मुताबिक विराट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और आने वाले वक्त में दुनिया के महानतम बल्लेबाज बनेंगे।

विराट का हर अंदाज निराला
स्मिथ का कहना है कि विराट का हर शॉट खेलने का अंदाज बेहद निराला है। वो विराट की बल्लेबाजी के मुरीद हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि वो अपना खेल सुधारने के लिए क्रिकेट के कई महान खिलाड़ियों को देखकर उनकी तरह बैटिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें उन्होंने इंडियन कैप्टन विराट का भी नाम लिया।

ट्यूनिंग अच्छी नहीं है
विराट और स्मिथ के बीच क्रिकेट के मैदान या फिर मैदान के बाहर अच्छी ट्यूनिंग नहीं है। इसके बाद भी  स्मिथ अक्सर विराट की तारीफ करते हैं। स्मिथ ने एक खास बताई है। उनका कहना है कि विराट जिस तरह से स्पिन को खेलते हैं, उनके हाथ शानदार मूव करते हैं। स्मिथ का कहना है कि वो भी ऐसा खेलने की कोशिश कर रहे हैं।

फिर भी चेले बन गए स्मिथ
इसके अलावा स्मिथ यहीं नहीं रुके, उन्होंने और भी बड़ी बातें बताई हैं। स्मिथ का कहना है कि विराट जिस तरह से ऑफ साइड पर बॉल खेलते हैं, वो भी बेहद शानदार है। बकौल स्मिथ वो विराट को  देखकर ये शॉट सीखने की कोशिश कर रहे हैं। विराट के अलावा स्मिथ ने दो और बल्लेबाजों का नाम लिया है। आपको इस बारे में भी खास बातें बताते हैं।

इन बल्लेबाजों के भी फैन
स्टीव स्मिथ ने विराट के साथ ही साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन का नाम भी लिया। स्मिथ का कहना है  कि ये सभी किसी न किसी वजह से दुनिया के बेस्ट बैट्समैन में से एक हैं। इन प्लेयर्स से आप कुछ न कुछ जरूर सीख सकते हैं। इतना जरूर है कि विराट कोहली को अब स्मिथ को गुरुदक्षिणा दे देनी चाहिए।