माधुरी दीक्षित की हमशक्ल कही जाती थी ये एक्ट्रेस, इस वजह से छोड़ी थी इंडस्ट्री

कभी इस एक्ट्रेस को माधुरी दीक्षित की हमशक्ल कहा जाता है। लेकिन इस लाकार ने बीच में इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। जानिए आखिर ऐसा क्यों हुआ था।

New Delhi, Dec 13: माधुरी दीक्षित के बारे में तो आप जानते ही होंगे। लेकिन एक ऐसी कलाकार भी थी, जिन्हें माधुरी की ही हमशक्ल कहा जाता था। जी हां उस एक्ट्रेस का नाम है निक्की अनेजा। निक्की ने हाल ही में एक धारावाहिक इश्क गुनाह से कमबैक किया है। वो इस सीरियल में लैला राय चंद का किरदार निभा रही हैं। एक वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने अपने दिल की बातें शेयर की हैं।

निक्की अनेजा हैं वो खूबसूरत लड़की
निक्की का कहना है कि साल 1992 में उन्होंने एक मॉडलिंग शो में हिस्सा लिया था। इस शो का नाम मिस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी था। उस वक्त निक्की कॉलेज में थी। इसके बाद शो की ग्रूमिंग के लिए उन्हें कोरिया भेजा गया था। इस शो में वो सेंकड रनरअप रहीं थी। निक्की का कहना है कि उस शो के बाद से ही इंडस्ट्री में उनके सफर की शुरुआत हुई थी।

एक्टिंग के फील्ड से नफरत थी
हालांकि निक्की का कहना है कि वो कभी भी एक्टिंग के फील्ड में नहीं आना चाहती थीं। वो दरअसर पायलट बनना चाहती थीं। उन्होंने फ्लाइंग क्लब मुंबई में 72 घंटे फ्लाइंग की है। इसके बाद वो आगे की ट्रेनिंग के लिए टैक्सास जाना चाहती थीं। हालांकि उस वक्त उनके पापा ने फंड देने से मना कर दिया था। निक्की बताती हैं कि उनके पापा ने कहा था कि वो इस मामले में रिस्क नहीं ले सकते।

पायलट बनना चाहती थीं निक्की
निक्की का कहना है कि इसके बाद उनका ये सपना टूट गया था। इसके बाद वो अपने भाई परमीत सेठी के पास चली गईं थी। भाई ने निक्की का बौसला बांधा कहा कि आप इतनी सुंदर हो, तो आपको एक्टिंग करनी चाहिए। लेकिन निक्की इस बात से हमेशा इनकार करती रहीं। आखिरकार लोगों के कई बार कहने के बाद निक्की ने अपना पोर्टफोलियो तैयार करने का मन बनाया।

ऐसे मिला था पहला चांस
निक्की बताती हैं कि वो इसकी मदद से पैसा कमानी चाहती थीं और अमेरिका जाकर अपनी फ्लाइंग ट्रेनिंग पूरा करना चाहती थी। इसके बाद निक्की का पोर्टफोलियो देखकर उन्हें एक एड से ऑफर मिला। उस एड से उन्हें 8 हजार रुपये मिले थे। एक एड करने के बाद निक्की के पास एड की लाइन लग गई। इसके बाद उन्हें अच्छे खासे पैसे मिलने शुरू हो गए।

इसके बाद लग गई लॉटरी
इसके बाद तो निक्की को मॉडलिंग से प्यार हो गया। उन्हें अच्छे पैसे मिलने लगे थे और वो इसका आनंद उठाने लगी थी। खास बात ये है कि निक्की का फैमिली बैकग्राउंड भी फिल्मी था। उनके पापा का अंधेरी में स्टूडियो था। इस स्टूडिया का नाम सेठ स्टूडियो था। इसके बाद निक्की बताती हैं कि उन्हें एक बार पहलाज निहलानी की कॉल आ गई थी।

पहली फिल्म थी मिस्टर आजाद
पहलाज निहलानी ने निक्की को फिल्म में एक्ट‍िंग का ऑफर दिया। हालांकि इसके बाद उनके पापा ने ये कहकर मना कर दिया कि वो इसी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और ये जगह सही नहीं है। लेकिन निक्की ने अपने पापा को मना लिया। आखिरकार उनकी पहली फिल्म मिस्टर आजाद आई तो उन पर माधुरी दीक्षित की हमशक्ल होने का ठप्पा लग गया था।

यस बॉस के लिए ऑफर आया लेकिन…
इसके बाद उन्हें फिल्म यस बॉस के लिए ऑफर आया था। लेकिन उसी दौरान उनके पापा की डेथ हो गई। निक्की कहती हैं कि इसके बाद वो एकदम से असुरक्ष‍ित महसूस करने लगी थी कि कहीं कुछ गलत न हो। इससे पहले की कुछ गलत होता निक्की ने इंडस्ट्री छोड़ दी। अब एक बार फिर से निक्की सीरियल के जरिए वापसी करने जा रही हैं। देखना है कि आगे क्या होता है।