आईसीसी रैकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे चहल, तो वाशिंगटन सुंदर ने लगाई 151 पायदान की छलांग

sunder chahal

निदाहास ट्रॉफी में मैन ऑफ द सीरीज चुने गये वाशिंगटन सुंदर ने 151 स्थान की छलांग लगाते हुए 31वीं रैंकिग हासिल की है।

New Delhi, Mar 21 : आईसीसी की ताजा रैकिंग में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर को निदाहास ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। ताजा रैंकिग में चहल दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज बन गये हैं। उन्होने 12 स्थान की छलांग लगाई है। इसके साथ ही निदाहास ट्रॉफी में मैन ऑफ द सीरीज चुने गये वाशिंगटन सुंदर ने 151 स्थान की छलांग लगाते हुए 31वीं रैंकिग हासिल की है।

युजवेंद्र चहल को मिले 706 रेटिंग अंक
श्रीलंकाई धरती पर 6.45 की इकॉनमी से गेंदबाजी करने वाले चहल को करियर में सबसे बेस्ट रेटिंग अंक मिले हैं। अब उनके 706 रेटिंग अंक हो गये हैं। chahal yadavवो अफगानिस्तान के राशिद खान के बाद दूसरे नंबर पर हैं। आपको बता दें कि चहल ने निदाहास ट्रॉफी के 5 मैचों में 8 विकेट हासिल किये, इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.45 रन रहा।

वाशिंगटन सुंगर के 496 रेटिंग अंक
ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर के 496 रेटिंग अंक हैं, सीरीज में उन्होने लगातार पावर प्ले के दौरान नयी गेंद से गेंदबाजी की, sunder31उन्हें इस सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला, उन्होने 5 मैचों में 5.70 के इकॉनमी रेट से 8 विकेट हासिल किये। टूर्नामेंट जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने वाशिंगटन सुंदर की खूब तारीफ की।

कप्तान ने की खूब तारीफ
कप्तान रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट जीतने के बाद सुंदर की खूब तारीफ की, उन्होने कहा कि उन्होने जिस निर्भिकता से पावर प्ले में गेंदबाजी की, वो अद्भूत था,sunder3 उन्होने विरोधी बल्लेबाजों को परेशान किया, उन्हें रन बनाने के लिये संघर्ष करना पड़ा। इस सीरीज जीत में सुंदर की जादूई गेंदबाजी का भी बड़ा रोल था। आपको बता दें कि सुंदर अभी सिर्फ 18 साल के हैं।

उनादकट और शार्दुल ठाकुर की भी रैकिंग सुधरी
भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और शार्दुल ठाकुर की भी रैकिंग सुधरी है, जयदेव 52वें और शार्दुल ठाकुर 76वें नंबर पर पहुंच गये हैं। shardul thakur1आपको बता दें कि उनादकट ने (435 रेटिंग अंक) 26 और शार्दुल ठाकुर ने (358 रेटिंग अंक) 85 स्थान की छलांग लगाई है। इन दोनों ने भी सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की ।

दिनेश कार्तिक करियर के बेस्ट रैंक पर पहुंचे
फाइनल में हीरोइन इनिंग खेलने वाले दिनेश कार्तिक 246 रेटिंग अंकों के साथख 126वें से 95वें नंबर पर पहुंच गये हैं। Dinesh Karthik6आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक इस सीरीज में एक बार भी आउट नहीं हुए, इस बात का भी फायदा उन्हें मिला है। कार्तिक के अलावा श्रीलंका के कुशल परेरा 40 से 20वें और कुशल मेंडिस 48 से 27वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

टी-20 के टॉप-5 बल्लेबाज
नंबर –     खिलाड़ी-              देश –             रेटिंग अंक
1.           कॉलिन मुनरो      न्यूजीलैंड        801Colin Munro
2.           ग्लेन मैक्सवेल    ऑस्ट्रेलिया      801
3.           बाबर आजम       पाकिस्तान      786
4.           एरॉन फिंच          ऑस्ट्रेलिया      763
5.           मार्टिन गुप्टिल     न्यूजीलैंड        747

टी-20 के टॉप 5 गेंदबाज 
नंबर –     खिलाड़ी-              देश –             रेटिंग अंक
1.            राशिद खान         अफगानिस्तान    759Rashid-Khan
2.            युजवेंद्र चहल       भारत                  706
3.            ईश सोढी             न्यूजीलैंड             700
4.            सैमुअल बद्री        वेस्टइंडीज           691
5.             ईमाद वसीम       पाकिस्तान          677

टी-20 के टॉप 5 ऑलराउंडर 
नंबर –     खिलाड़ी-              देश –             रेटिंग अंक
1.            ग्लेन मैक्सवेल    ऑस्ट्रेलिया     389maxwell-aus-glenn
2.            मोहम्मद नबी      पाकिस्तान     292
3.            शाकिब अल हसन बांग्लादेश      289
4.            मार्लानो सैमुअल्स  वेस्टइंडीज    239
5.            जेपी डुमिनी           दक्षिण अफ्रीका 235