जानिये, शादी से पहले क्या काम करती थी टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ियों की पत्नियां ?

Ritika Deepika

हम आपको टीम इंडिया के खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में बताते हैं, कि वो शादी से पहले क्या काम करती थी और अब क्या कर रही हैं।

New Delhi, Mar 09 : टीम इंडिया के क्रिकेटरों की शादी भी अब हाई प्रोफाइल जैसी होती है, कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसका ताजा उदाहरण हैं, हालांकि इन सितारों की पत्नियां अक्सर पब्लिक में नजर आती हैं, लेकिन वो किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं लगती। आज हम आपको टीम इंडिया के खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में बताते हैं, कि वो शादी से पहले क्या काम करती थी और अब क्या कर रही हैं।

अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, आपको बता दें कि विराट-अनुष्का ने तीन महीने पहले ही शादी की है। दोनों इस देश को मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक गिने जाते हैं। अनुष्का विराट से मिलने से पहले फिल्मों में आई थी, वो अभी भी बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं, शादी के बाद भी एक्ट्रेस फिल्मों में काम कर रही हैं।

रितिका सजदेह
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी का नाम रितिका सजदेह है, रितिका शादी से पहले स्पोर्ट्स मैनेजर का काम करती थी, Ritika Rohit sharmaइसमें स्पोर्ट्स से संबंधित लोगों को मैनेज करना पड़ता है, उनके क्लाइंट में रोहित से लेकर युवी जैसे सितारे शामिल थे। हालांकि शादी के बाद रितिका ने काम छोड़ दिया, वो अब रोहित के साथ ही ज्यादा समय बिताती हैं।

साक्षी धोनी
पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम साक्षी धोनी हैं, साक्षी शादी से पहले होटल मैनेजमेंट की पढाई की हुई हैं, जब माही ने उन्हें पहली बार देखा था, dhoni sakshiतो वो कोलकाता के ताज बंगाल होटल में बतौर ट्रेनी काम कर रही थी। शादी के बाद साक्षी ने काम करना छोड़ दिया, वो बतौर हाउस वाइफ की भूमिका निभा रही हैं।

प्रियंका चौधरी रैना
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने साल 2015 में प्रियंका चौधरी से शादी की, शादी से पहले प्रियंका नीदरलैंड के एक बैंक में आईटी पेशेवर के रुप में काम करती थी। Priyanka Rainaप्रियंका और सुरेश रैना की एक बेटी भी है, बेटी होने के बाद रैना की पत्नी ने नौकरी छोड़ घर पर ध्यान देना शुरु कर दिया।

गीता बसरा
टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने साल 2015 में शादी की थी, उन्होने बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की, Geeta basraगीता और भज्जी की एक बेटी भी है। आपको बता दें कि शादी से पहले गीता एक्ट्रेस रही हैं, वो बॉलीवुड के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

हेजल कीच
स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की, दोनों ने साल 2016 में सात फेरे लिये। आपको बता दें कि हेजल बिट्रिश मॉरीशियन एक्ट्रेस मॉडल हैं, Yuvi hezalहेजल बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। युवी से शादी के बाद भी वो फिल्मों और विज्ञापनों में काम करती हैं।

आयशा मुखर्जी
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से शादी की है, दोनों ने साल 2012 में सात फेरे लिये, आपको बता दें कि ये आयशा की दूसरी शादी थी, Shikhar ayeshaउनकी दो बेटियां पहले से थी। आयशा एक ट्रेंड किक बॉक्सर हैं, हालांकि शादी के बाद वो पूरी तरह से हाउस वाइफ बन गई। और घर संभाल रही हैं।

दीपिका पल्लीकल
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल स्क्वैश खिलाड़ी हैं, वो इस गेम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। Dinesh Kartikदोनों ने साल 2015 में शादी की थी, हालांकि शादी के बाद भी दीपिका ने खेलना बंद नहीं किया। दीपिका पल्लीकल को अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।