सिर्फ ये लड़की ही नहीं, बल्कि आंख मारकर ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी दिलों पर छा गई थीं

आजकल साउथ की 18 साल की एक्ट्रेस प्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी ऐसा ही काम कर चुकी हैं। जानिए इन एक्ट्रेस के बारे में।

New Delhi, Feb 13: बीते दो दिनों से साउथ की 18 साल की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस आंख मारकर करोड़ों दिलों पर राज कर चुकी हैं। चाहे आप बात ऐश्वर्या राय की करें, या फिर बात दीपिका पादुकोण की करें, चाहे आप बात काजोल की करें या फिर माधुरी दीक्षित की ही बात क्यों ना करें।

प्रिया तो सुपरहिट हो गईं
फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस की लंबी चौड़ी फेहरिस्त है, जो आंख मारकर अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। हाल ही में आपने मलायलम फिल्म ओरू अदार लव का एक सीन देखा होगा। इस वीडियो में एक लड़की और एक लड़के के बीच आंखों के इशारों से बात चल रही है। आखिर में लड़की आंख मारती है और ये अदा करोड़ों लोगों को दीवाना बना चुकी है।

जब ऐश्वर्या राय ने जीता दिल
इससे पहले हाल ही में आई फिल्म ‘’ए दिल है मुश्किल’’ में कुछ ऐसी ही अदाएं ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी दिखाई थी। वो बेहद ही दिलकश अंदाज में आदाब करती हैं। इसके साथ ही वो  कातिल अदाओं के साथ आंख मारती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चान का ये सीन उनके फैन्स के जेहन में आज भी जिंदा है। लाखों लोगों ने इस सीन को दिल में कैद कर लिया था।

काजोल ने भी किया था इशारा
ऐश्वर्या राय से पहले दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म तो हर किसी को याद होगी। इस फिल्म में काजोल का एक सोलो सॉन्ग है ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’। इस गीत में काजोल ने आंख मारकर अपने फैन्स का दिल जीता था। इसी गीत में काजोल डांस करते हुए आंख मारती हैं और बेहद क्यूट नजर आती हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस की एक लंबी फेहरिस्त है।

माधुरी का ये अंदाज कौन भूलेगा
इसके अलावा इस फेहरिस्त में माधुरी दीक्षित का नाम भी शुमार है। आपको बता दें कि 90 के दशक में सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म हम आपके हैं कौन आई थी। इस फिल्म का गीत ‘’माई नी माई’’ बहुत पॉपुलर हुआ था। इस गीत में माधुरी अपनी खूबसूरत आंखों के साथ सलमान खान के साथ फ्लर्ट करती नजर आई थीं।

विद्या बालन भी आंख मार चुकी हैं
इसके अलावा डर्टी पिक्चर में विद्या बालन की अदाकारी को आखिर कौन भुला सकता है। एक सीन में इमरान हाशमी ने विद्या की बेइज्जती करनी चाही थी तो इसके जवाब में विद्या कहती हैं कि फिल्में सिर्फ तीन वजहों से चलती हैं ‘एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट’। इस डायलॉग के बाद विद्या बालन इमरान हाशमी को आंख मारती हैं।

रामलीला की दीपिका पादुकोण
कुछ साल पहले आई फिल्म रामलीला तो आपके याद होगी। इस फिल्म के एक सीन में गीत का ‘’लहू मुंह लग गया’’। इस गीत में दीपिका पादुकोण सामने खड़े रणवीर सिंह को आंख मारती हैं। इसके अलावा 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म चांदनी में श्रीदेवी ने भी ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां’ गाने के दौरान आंख मारी थी। इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी फैंस का दिल जीता है।