उसने पहले आबरू लूटी, फिर किया निकाह, इसके बाद तलाक…तलाक..तलाक

उस हैवान ने पहले उस महिला की आबरू पर हंमला बोला। इसके बाद उसी महिला से निकाह किया और आखिर में पीड़ित को तलाक भी दे दिया।

New Delhi, Jan 29: देशभर में तीन तलाक को लेकर गर्मागर्म बहस जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश की एक खबर हैरान कर देने वाली है। आज हम आपको हापुड़ की एक पीड़ित महिला के बारे में बता रहे हैं। उस महिला की पहले एक शख्स ने आबरू लूटी। इसके बाद पंचायत के फरमान के बाद उस शख्स ने उस महिला से निकाह किया और आज वो महिला तीन तलाक का दंश झेल रही है।

कानून मंत्री ने क्या कहा था ?
हाल ही में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन तलाक को गलत ठहराने के बाद भी इसके केस थम नहीं रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने बताया था कि अब तक 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक और मामला सामने आया है। संसद से कानून बनाने की कवायद के बावजूद तीन तलाक के मामले थम नहीं रहे हैं।

यूपी के हापुड़ में तीन तलाक
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पंचायत के फरमान के बाद एक महिला को ऐसे शख्स के साथ निकाह करना पड़ा था, जिसने उसकी इज्जत लूटी थी। शख्स पर महिला से कथित रूप से बलात्कार का आरोप है। उस महिला की मानसिक वेदना अब और ज्यादा बढ़ गई है। शौहर ने बिना किसी वजह से महिला को तलाक दे दिया है। इसके बाद से महिला परेशान है।

पहले महिला की इज्जत लूटी
पीड़ित के चाचा ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी है। उनका कहना है कि पंचायत के फरमान के बाद उनकी भतीजी को जबरन उस लड़के शादी करनी पड़ी थी, जिसने उसके साथ बलात्कार किया था। इसके बाद तो महिला पर जुल्मों की बरसात शुरू हो गई। महिला के शौहर ने उसे शारीरीक और मानसिक रूप से काफी परेशान किया था।

पंचायत के फरमान के बाद शादी
आखिर में शौहर ने बिना किसी वजह के महिला को तीन तलाक दे दिया। अपना दर्द बयां करते हुए पीड़ित ने भी मीडिया को कुछ खास बातें बताई हैं। महिला ने कहा कि उसे और उसके पिता को उसका शौहर किसी सुनसान जगह पर ले गया था। इसके बाद उसने जबरदस्ती पेपर पर महिला का अंगूठा लगवाया। इसके साथ ही उसने महिला के पिता का दस्तखत भी ले लिए।

अब मिला तीन तलाक
अब महिला ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उसके मदद की जाए। महिला ने बकायदा पुलिस में अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। हापुड़ के एसएसपी मोहन सिंह ने इस बारे में मीडिया को कुछ खास बातें बताई हैं। उनका कहना है कि वो इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कानून के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’

परेशान महिला की गुहार
सवाल ये है कि जिस तीन तलाक का देशभर में विरोध हो रहा है और जिस पर राजनीति इतनी गर्माई हुई है। इन सबसे बीच देश में फिर भी ऐसे मामले कहां से सामने आ रहे हैं। एक महिला की आबरू से पहले खिलवाड़ किया जाता है, उसके बाद पंचायत के फरमान के बाद उसकी शादी उसी बलात्कारी से करवाई जाती है। आखिर में तीन तलाक से वो अब परेशान हो गई है।