जमीन के कई फीट नीचे बसा है ये गांव, 3000 गुफाएं और 10 हजार अंडरग्राउंड मकान

आज हम आपको एक गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जमीन के कई फीट नीचे बसा है। यहां 3 हजार से ज्यादा गुफाएं और 10 हजार अंडरग्राउंड मकान हैं।

New Delhi, Jan 24: क्या आपने कभी किसी ऐसे गांव का नाम सुना है, जो जमीन से कई फीट नीचे बसा हो ? जहां 3 हजार से ज्यादा गुफाएं हों ? जहां 10 हजार से ज्यादा अंडरग्राउंड मकान भी बने हों ? अगर आप नहीं जानते तो आज जान लीजिए। दुनियाभर में इस गांव की चर्चाएं हो रही हैं। इसलिए हम चीन के सानमेन्कशिया में बने इस गांव के बारे में आपको बता रहे हैं।

4 हजार साल पुराना गांव
जी हां ये गांव आज का नहीं है बल्कि 4 हजार साल पुराना गांव है। इस गांव में करीब 3000 गुफाएं बनी हैं। इसके साथ ही यहां 10 हजार से ज्यादा मकान जमीन के नीचे ही बने हैं। इस पूरे गांव में 100 से ज्यादा कोर्टयार्ड हैं। मॉडर्न फेसिलिटीज से लैस ये जगह कभी 20 लाख से ज्यादा लोगों का घर हुआ करती थी। हालांकि अब ये गांव पूरी तरह से वीरान पड़ा है।

चीन में है ये गांव
चीन की सरकार अब इस गांव को टूरिस्ट प्लेन बना रही है। यहां लगातार डेवलपमेंट किया जा रहा है। लोग जल्द ही यहां के टनल्स को देख सकेंगे। इसके साथ ही इस गांव के अनौखे आर्किटेक्चर से भी अब दुनिया रू-ब-रू हो सकेगी। इस गांव को याओदोंग्स गांव के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि इस पूरे गांव में कभी 20 लाख से ज्यागा लोग रहते थे।

सरकार बना रही है टूरिस्ट प्लेस
करीब सैकड़ों साल तक यहां 20 लाख लोगों की 6 पीढ़ियां रही हैं। इसका आर्किटेक्चर भी गजब का है। बताया जाता है कि यहां के लोगों के घर ठंड के मौसम में गर्म रहते थे। इसके साथ ही गर्मियों के वक्त यहां तमाम घर ठंडे रहते थे। ऐसा करने के लिए यहां अंडरग्राउंड कोर्टयार्ड बनवाए गए थे। इस गांव के बारे में कुछ और भी रोचक बातें हैं। इनके बारे में भी जानिए।

कभी 20 लाख लोग रहते थे
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस गांव का आर्किटेक्चर ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और कलात्मक महत्व यानी सब कुछ रखता है। इतनी सब बातों को ये गांव संजोए हुए है। एक शोद कहता है कि यहां इन अंडरग्राउंड गुफाओं को खोदने में ही तीन साल से ज्यादा का वक्त लगा होगा। इस गांव का ताल्लुक ब्रॉन्ज एज से है, जब लोग जमीन के अंदर गहराई में बने घरों में रहा करते थे।

वास्तु का बेजोड़ नमूना
कहा जाता है कि यहां के गांव मिंग और किंग डायनेस्टी के दौर में काफी मशहूर थे।इस गांव का ढआंचा कुछ इस तरह से बना है कि घरों पर भूकंप का कोई असर नहीं होता। इसके अलावा खास बात ये है कि ये गांव साउंड प्रूफ भी है। प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए यहां शानदार व्यवस्था कराई गई है। इस गांव की चौड़ी दीवारे इसे बाढ़ और तूफान से बचने में मदद करती हैं।

एक्सपर्ट्स ने बताई खास बात
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यहां रहने वाले लोग बेहद साधारण और देहाती किस्म के रहे होंगे। लेकिन इन लोगों के घर में सभी फेसिलिटीज थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यहां के अंडरग्राउंड मकान किसी मॉडर्न और वेस्टर्न होम के जैसे थे। यहां कोर्टयार्ड बने हैं। जहां सेपरेट बाथरूम, सिटिंग रूम्स और बेडरूम मिलेंगे। यहां शेड लगे हुए हैं। अमीर लोगों लोगों ने अपने कोर्टयार्ड मॉडर्न फेसिलिटीज से भरे हैं।