62 साल की उम्र में तीसरी शादी कर सकते हैं विजय माल्या, ये हैं उनकी खूबसूरत गर्लफ्रेंड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय माल्या किंगफिशर में एयरहोस्टेस रही पिंकी लालवानी से शादी करने जा रहे हैं।

New Delhi, Mar 29 : किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या भगोड़ा हैं, उन पर भारतीय बैकों के करीब दस हजार करोड़ रुपये लोन लेकर भागने का आरोप है। वो पिछले दो साल से लंदन में रह रहे हैं और तीसरी शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माल्या किंगफिशर में एयरहोस्टेस रही पिंकी लालवानी से शादी करने जा रहे हैं। पिंकी साल 2016 में ही माल्या के साथ देश छोड़कर चली गई थीं, हालांकि माल्या और पिंकी की शादी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कौन है पिंकी लालवानी ?
पिंकी लालवानी ने साल 2011 में किंगफिशर एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेट के तौर पर ज्वाइन किया था, फिर धीरे-धीरे माल्या और पिंकी के बीच अच्छी दोस्ती हो गई, दोनों अक्सर एक साथ इवेंट्स और पार्टियों में स्पॉट किये जाने लगे। फिर पिंकी लालवानी एयरलाइंस की एयरहोस्टेस से लेकर किंगफिशर की विज्ञापन तक में देखी जाने लगी। पिंकी ने माल्या द्वारा आयोजित कई पार्टियों को होस्ट भी किया और किंगफिशर कैलेंडर के लिये फोटोशूट भी कराया ।

माल्या के साथ देश छोड़कर चली गई
जब भगोड़ा विजय माल्या साल 2016 में देश छोड़कर फरार हुए, तो उनके साथ पिंकी लालवानी भी देश छोड़कर चली गई थी। कहा जाता है कि बुरे से बुरे वक्त में भी पिंकी लालवानी उनके साथ रही, अब जल्द ही पिंकी से माल्या शादी करने वाले हैं। उन्हें तीसरी पत्नी का वो दर्जा देना चाहते हैं। फिलहाल दोनों दो साल से लंदन में रह रहे हैं।

लंदन में देखी गई साथ
लंदन में पिछले दिनों विजय माल्या को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उनका बेल कराने से लेकर दूसरे चीजों में पिंकी लालवाणी काफी सक्रिय नजर आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय और पिंकी लिव-इन रिलेशनशिप में हैं, हाल ही में दोनों ने एक साथ रहते हुए तीन साल पूरे कर लिये, इस मौके पर दोनों ने तीसरी सालगिरह मनाते हुए पार्टी भी की थी।

दो शादी पहले कर चुके हैं विजय माल्या
विजय ने पहली शादी समीरा त्याबजी से की थी, जो एयर इंडिया में एयर होस्टेस थी, सिद्धार्थ माल्या समीरा और विजय माल्या के ही बेटे हैं। समीरा से तलाक लेने के बाद उनका दिल बेंगलुरु में उनकी पड़ोसन और दोस्त की पत्नी रेखा पर आ गया था। जिसके बाद उन्होने रेखा से दूसरी शादी कर ली थी। पहली बार लिकर किंग रेखा से महमूद के घर मिले थे, और वहीं से दोनों में दोस्ती शुरु हुई थी।

दोस्त की पत्नी पर आया था दिल
रेखा के पहले पति महमूद विजय माल्या के काफी अच्छे दोस्त थे, दोनों आस-पास में ही रहते थे। कहा जाता है कि रेखा को देख माल्या दिवाने हो गये थे, उन्होने महमूद से तलाक होने के बाद रेखा से दूसरी शादी कर ली। पहले पति महमूद से रेखा को एक बेटी लैला थी, जिसे विजय माल्या ने गोद ले लिया और बेटी का हक दिया।

माल्या रेखा की भी दो संतान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय माल्या और रेखा की भी दो संतानें हुई, जिनका नाम लीना और तान्या माल्या है। फिलहाल रेखा माल्या कैलिफोर्निया वाले घर में अपनी इन्हीं दो बेटियों के साथ रह रही हैं। जबकि उनकी बड़ी बेटी लैला आईपीएल पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के साथ काम करती थी। आईपीएल विवाद में उनका भी नाम सामने आया था।

विजय माल्या ने कितनी पढाई की है ?
भगोड़ा माल्या ने कोलकाता के लॉ मास्टीने स्कूल से शुरुआती पढाई की, फिर उन्होने सेंट जेवियर कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की। इसके बाद वो यूएसए के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी किया। पिता की मौत के बाद वो माल्या यूनाइटेड ब्रेवरीज कंपनी के मालिक बन गये। इस कंपनी ने उनके पिता ने ही शुरु किया था।

बेटा सिद्धार्थ संभाल रहा बिजनेस
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ अब अपने पिता के बिजनेस को हैंडल कर रहे हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ माल्या का जन्म अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था। वो क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएट हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, मॉडल उर्मिला निकोलेट, एक्ट्रेस सोफी चौधरी, फ्रीडा पिंटो समेत कई खूबसूरत लड़कियों के साथख अफेयर की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं।