विराट कोहली और अनुष्का से हो गई बड़ी गलती, दोबारा शादी करनी पड़ सकती है !

Virat anushka mumbai

एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है कि विराट कोहली और अनुष्का को दोबारा शादी करनी पड़ सकती है। दरअसल इटली में ही उनसे कोई गलती हो गई थी।

New Delhi, Jan 09: आपको याद ही होगा कि हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हुई थी। पिछले साल 13 दिसंबर को इटली के टस्कनी शहर में दोनों ने शादी कर ली। ये शादी इतना गुपचुप तरीके से हुई कि दोनों के ज्यादातर रिश्तेदारों को भी शादी के बाद खबर मिली थी। ताजा खबरों के मुताबिक इस शादी के बीच एक गलती भी हो गई है।

दोबारा शादी करनी पड़ सकती है
बताया जा रहा है कि इस गलती की वजह से विराट कोहली और अनुष्का को दोबारा शादी करनी पड़ Virat Tamannaसकती है।  दोनों ने दूसरे मुल्क में जाकर शादी तो की लेकिन इसकी खबर रोम में भारतीय दूतावास को नहीं दी। अब आप सोच रहे हैं होंगे कि इसका नुकसान क्या है। ये हो सकता है कि दोनों की शादी के रजिस्ट्रेशन में आने वाले वक्त में दिक्कत आए।

कोर्ट मैरिज करनी पड़ सकती है
अगर ऐसा हुआ तो विराट और अनुष्का को कोर्ट मैरिज करनी पड़ सकती है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के वकील हेमंत कुमार द्वारा विदेश मंत्रालय में 13 दिसंबर को एक RTI लगाई गई थी। जिसके जवाब में रोम स्थित भारतीय दूतावास ने 4 जनवरी को ये जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार इटली स्थित भारतीय दूतावास के मैरिज ऑफिसर को इस बारे में नहीं बताया था।

क्यों सीक्रेट रखी गई थी शादी ?
इस बीच सवाल ये पूछा जा रहा है कि आखिर ये शादी इतनी सीक्रेट क्यो रखी गई थी। इसके बारे में हम आपको भी बता रहे हैं। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में सात फेरे लिए। विराट-अनुष्का जानते हैं कि वो सेलिब्रिटी हैं लिहाजा मीडिया में जबर्दस्त कवरेज होता। इससे सेरेमनी मैनेज करने में परेशानी होती। आइए कुछ और भी बातें जानते हैं।

विराट को ये टेंशन थी !
विराट टीम इंडिया के कप्तान हैं। अनुष्का एक्ट्रेस हैं। अगर वो भारत में शादी करते तो ज्यादा मेहमान बुलाने पड़ते। ये तादाद 500 से ज्यादा हो सकती थी। हालांकि इसे मैनेज करने में समस्या नहीं आती लेकिन बाद में महसूस होता कि उसे नहीं बुलाया। दोनों ने इस संभावना को ही खत्म कर दिया। समस्या ये भी थी कि भारत में शादी की बात किससे बताते और किससे छिपाते। इसलिए बाहर ही शादी कर ली।

इसलिए भी छुपाई बात
उस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज खेल रही थी। ये शेड्यूल पहले ही तय होVirat Wedding चुका था। इस दौरान भारत में शादी होती तो टीम के शामिल होने पर संशय होता। विराट खुद भी नहीं चाहते कि उनके पर्सनल प्रोग्राम की वजह से टीम के खेल पर कोई असर पड़े। इसलिए उन्होंने ये शादी देश से बाहर करना ही ठीक समझा। अब भारत में प्रोग्राम होगा।

पर्सनल लाइफ है विराट की
विराट खेल के मैदान में भले ही आक्रामक दिखते हैं। लेकिन ये बात भी सच है कि अपनी पर्सनल Virat Anushka7लाइफ में वो काफी संजीदा हैं। उनका यकीन है कि पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखा जाए। एक दो बार छोड़ दें तो अपने और  अनुष्का के रिश्ते के बारे में उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। लिहाजा भारत में शादी करना उनके लिए ये पर्सनल सेरेमनी नहीं रहता।

परिवार ने किए थे इंतजाम
शादी की सीक्रेट बनाए रखने के लिए विराट और अनुष्का के परिवार वालों ने इंतजाम किए थे। बतायाVirat Anushka 5 जा रहा है कि इस फंक्शन से जुड़े सभी लोगों से नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन कराया गया था। इसमें कहा गया था कि वो इससे जुड़ी कोई भी खबर शेयर नहीं करेंगे। शादी को सीक्रेट बनाए रखने के लिए ये भी एक तरह का खास एग्रीमेंट रहा है।