दिल्ली का ये बाबा राम-रहीम से ज्यादा वहशी निकला, पीड़िताओं ने किया बड़ा खुलासा

देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाला ये बाबा तो राम-रहीम से भी ज्यादा खतरनाक निकला है। इसके आश्रम में नाबालिगों के साथ कथित यौन शोषण की खबरें हैं।

New Delhi, Dec 22: दिल्ली के एक आश्रम में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। ये आश्रम दिल्ली के रोहिणी इलाके में है। इलाके के लोगों ने इस आश्रम के बाबा को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। लोगों का कहना है कि ये बाबा राम-रहीम से भी ज्यादा बड़ा वहशी है। इस बाबा का नाम वीरेंद्र देव दीक्षित है और उसके आश्रम में गलत हरकतों की जानकारी मिली है।

लोगों ने लगाए बड़े आरोप
इलाके के लोगों का कहना है कि इस बाबा के खिलाफ आज तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। इस वजह से इलाके के लोग काफी गुस्साए हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस आश्रम में जो महिला बाबा के खिलाफ आवाज उठाती थी, उसे जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सीबीआई की टीम ने इस आश्रम से 41 लड़कियों को छुड़ाया है।

सीबीआई की टीम ने मारा छापा
गुरुवार को सीबीआई की टीम ने इस आश्रम में करीब 9 घंटे तक छापा मारा। इसके बाद इस आश्रम से 41 लड़कियों को छुड़ाया गया है। हैरानी की बात ये है कि इन लड़कियों में से ज्यादातर लड़कियां नाबालिग थीं। इन सभी लड़कियों ने बाबा के कारनामे का खुलासा किया है। लड़कियों ने इसके साथ ही स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बारे में भी जानिए  

पुलिस को दी गई थी जानकारी
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित की हरकतों के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई एक्शन नहीं लिया। मीडिया में आश्रम के विरोध में बोलने पर मिला को कई बार धमकियां मिलीं। इसके बाद महिला ने कहा कि आश्रम की भोली-भाली लड़कियों को बचाने के लिए वो इससे नहीं डरी।

हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। इसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में बाबा वीरेंद्र के आठ आश्रमों की लिस्ट मांगी है। कोर्ट का कहना है कि ऐसा ना करने पर उसके खिलाफ वॉरंट जारी किया जाएगा। इस बीच तेलंगाना के रहने वाले एक पीड़ित का कहना है कि उनकी बेटी अमेरिका में पीएचडी कर रही थी। एक दिन बेटी का फोन आया कि वो दिल्ली के आश्रम में गई है।

पीड़ित ने बताई ये बातें
उसने आगे बताया कि वो अपनी बेटी से मिलने गया तो उसे 4 से 5 घंटे तक वहीं बिठाया रखा। इसके बाद जब वो अपनी बेटी से मिला तो वो बिल्कुल बुत की तरह थी। ना ही कोई इमोशन और ना कोई बातचीत। एक और पीड़ित का कहना है कि उनरी चार बेटियां बाबा के चंगुल में हैं, उनमें एक नाबालिग है। पीड़ित का कहना है कि ये कोई आश्रम नहीं बल्कि कैदखाना है।

लड़कियों का ब्रेनवॉश होता था
आरोप है कि इस आश्रम में लड़कियों का ब्रेनवॉश किया जाता था। उनसे कहा जाता है कि अगर वो खुद को बाबा को समर्पित कर देंगी तो उनको मोक्ष की प्राप्ति हो जाएगी। इसके बाद लड़कियों को दूध में कोई दवा दी जाती थी। इसे पीने के बाद लड़की अपनी सुधबुध खो बैठती थी। शरीर में बेचैनी बढ़ जाती है। इसके बाद बाबा लड़कियों से 4-4 घंटे तक मालिश करवाया करता था।

प्रसाद के नाम पर गंदा काम
आरोप है कि प्रसाद देने के नाम पर वो लड़कियों से गलत काम करवाता था। एक और लड़की का कहना है कि ये बाबा किसी राम-रहीम से कम नहीं है। आश्रम में बाबा की भरोसेमंद शिष्याओं की एक टीम है और चार चेले भी हैं। ये बाबा के इशारे पर लड़कियों से मार-पीट करते थे और उनके साथ गलत काम करवाते थे। जो लड़कियां आश्रम में मर जाती थीं, उन्हें रात 12 बजे बाद जला दिया जाता था और जमीन में दफना देते थे।