पति दुबई गया, तो बीवी ड्राइवर के साथ भाग गई, वापस लौटा तो नसों में घोला जहर !

पति दुबई गया, तो पत्नी एक ड्राइवर के साथ भाग गई। इसके बाद जब पति वापस आया तो उसके कत्ल की जबरदस्त साजिश रची गई। जानिए ये हैरान कर देने वाली खबर

New Delhi, Jan 08: पति जैसी ही दुबई गया तो उसकी पत्नी एक ड्राइवर से प्यार कर बैठी। पत्नी ड्राइवर के साथ शादी रचाने के लिए भाग भी गई। जब पति वापस आया तो, तब तक पत्नी उस ड्राइवर के प्यार में बुरी तरह से घिर चुकी थी। ये प्यार इतना सिर चढ़कर बोल रहा था कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को ही मार डाला। राजस्थान की इस वारदात से हर कोई दंग है।

राजस्थान के चिड़ावा की वारदात
राजस्थान के चिड़ावा में एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति को जहर देकर मार डाला। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद से आरोपी महिला और उसका प्रेमी लापता है। पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला और उसके प्रेमी की मुलाकात इस दौरान हुई थी, जब महिला का पति काम के सिलसिले में दुबई में चला गया था।

मर्डर से बाद से पत्नी गायब
पुलिस को शिद्दत से आरोपी महिला और उसके प्रेमी की तलाश है। ये घटना राजस्थान के चिड़ावा जिले किशोरपुरा की है। बताया जा रहा है कि सुनील नाम के एक शख्स की जनवरी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बाद में बताया गया कि सुनील की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। इसके बाद मामले में एक हैरान कर देने वाला मोड़ भी आया।

भतीजे ने बताई खास बात
सुनील के भतीजे प्रदीप ने सुनील की पत्नी मनीषा समेत तीन के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कराया। यहां से पुलिस की शक की सुई सुनील की पत्नी पर घूमने लगी। पुलिस ने सुनील के कमरे से सबूत जुटाए। पुलिस की टीम को मौके से सफेद पाउडर मिला। इसके अलावा भी कई सैंपल लेकर पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी भी की। इसके बाद मामला और साफ होने लगा।

पति की हत्या कर डाली
इसके बाद डीएसपी और सीआई ने सुनील की बेटी, भतीजे बाकी लोगों से मामले की जानकारी जुटाई। सुनील के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से सुनील की पत्नी गायब है। इसके अलावा एक और आरोपी बलवान भी अपने घर से गायब चल रहा है।

प्यार के लिए किया ऐसा काम
पुलिस ने बलवान के घर और सुनील की पत्नी के मायके में आरोपियों की तलाश की। लेकिन दोनों कहीं भी नहीं मिले। परिवार वालों ने बताया कि जब सुनील विदेश में था तो उसकी पत्नी का बलवान से संपर्क हुआ। जानकारी के मुताबिक, सुनील अरब और मस्कट में काम करता था। बीते साल जब सुनील वहां था, तो उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई थी।

ऐसे हुई थी मुलाकात
परिवारवालों ने अस्पताल ले जाने के लिए एक किराए की गाड़ी मंगवाई। इस गाड़ी का ड्राइवर बलवान था। इसी दौरान बलवान और मनीषा के बीच फोन पर बातचीत हुई।  ये बातचीत इतनी आगे बढ़ी कि तीन-चार महीने पहले दोनों घर से भाग गए। वापस घर लौटने के बाद पुलिस ने बलवान को गिरफ्तार भी किया था। आरोप है कि घटना के बाद सुनील की पत्नी मनीषा घर से गायब है।

बलवान के साथ भागी मनीषा
पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि मनीषा पहले भी बलवान के साथ भाग गई थी। बताया जाता है कि तभी से मनीषा और बलवान सुनील को धमकियां दे रहे थे। इसके बाद जब सुनील वापस आया तो दोनों ने जहर देकर सुनील को मौत के घाट उतार लिया। फिलहाल पुलिस मनीषा और बलवान की तलाश कर रही है।