ये हैं दुनिया की सबसे महंगी शादियां, जब पानी की तरह बहाए गए खरबों रुपये

आज हम आपको दुनिया की दस सबसे महंगी शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं। हाल ही में विराट और अनुष्का की शादी के बाद महंगी शादियां चर्चा का सबब बन गई हैं।

New Delhi, Dec 14: हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी इटली में हुई तो, खबर आई कि इस शादी में करीब 100 करोड़ तक का खर्चा आया है। खबर है कि करीब 45 करोड़ रुपये सिर्फ मेहमानों को ठहराने में खर्च किए गए थे। इसी सिलसिले में हम आपको बता रहे हैं कि अब तक दुनिया की सबसे महंगी शादियां कौन कौन सी रही हैं और इन पर कितना ज्यादा खर्च किया गया है।

मिखाइल गुस्तेरीव के बेटे की शादी का खर्च 6600 करोड़
कजाखस्तान के ऑयल टायकून कहे जाने वाले मिखाइल गुस्तेरीव ने अपने बेटे की शादी में जमकर पैसा बहाया था। 28 साल के सईद गुस्तेरीव की शादी 2016 मार्च महीने में 20 साल की खादिजा उजहाखोवा से हुई थी। इस शादी में दुल्हन 16 लाख रुपये का हीरों से जड़ा गाुन पहना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6600 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी का खर्च 746 करोड़
ब्रिटेन की प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी साल 1981 में हुई थी। 20 जुलाई को ये शादी हुई थी। इस दौरान 746 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। लेडी डायना की गाउन की कीमत लगभग 13,000 डॉलर थी। एक रिपोर्ट कहती है कि इस शादी में लगभग 110 मिलियन डॉलर का खर्च किया गया था। इस शादी को भी दुनिया की सबसे महंगी शादियों में शुमार किया गया है।

UAE के शासक की शादी का खर्च 670 करोड़
संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की शादी 1981 में हुई थी। उस दौरान उनकी शादी प्रिंसेज सलमा के साथ हुई थी। इनकी शादी में रीब 100 मीलियन डॉलर यानी करीब 670 करोड़ रुपये का खर्च आया था। एक रिपोर्ट कहती है कि इस शादी में दुनिया भर से करीब 20 हजार से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे।

सुब्रत रॉय सहारा के बेटों की शादी का खर्च 550 करोड़
सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय सहारा के बेटों की शादी में भी काफी खर्चा किया गया था। अपने दोनों बेटों सीमांतो और सुशांतो की शादी पर सुब्रतो राय ने करीब 550 करोड़ रुपये खर्च किए थे। शादी के वेन्यू को लखनऊ में सेट किया गया था। इस दौरान ये शादी बेहद ही भव्य तरीके से की गई थी। इसके बाद इस शादी को लेकर काफी चर्चाएँ भी हुई थी।

लक्ष्मी मित्तल की बेटी की शादी का खर्च 514 करोड़
स्टील किंग के नाम से मशहूर लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल की शादी भी बेहद धमधाम से की गई थी। वनिशा मित्तल ने इन्वेस्टमेंट बैंकर अमित भाटिया शादी की थी। दोनों की शादी में करीब 514 करोड़ रुपये का भारी-भरकम खर्चा किया गया था। साल 2004 में ये शादी पेरिस में हुई थी। उस दौरान इस शादी की पूरी दुनिया में जमकर चर्चा हुई थी।

किम कार्दशियन की शादी का खर्च 68 करोड़ रुपये
हॉलीवुड की अभिनेत्री किम कार्दशियन और उनके पूर्व पति क्रिस हम्परिस की शादी के दौरान भी काफी खर्चा किया गया था। ये शादी महंगी होने के बावजूद ज्यादा वक्त नहीं टिक पाई। सिर्फ 72 दिन के भीतर ही दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया था। एक रिपोर्ट कहती है कि इस शादी में करीब 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 68 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। कुल मिलाकर ये दुनियाभर की महंगी शादियां हैं।